Homeजीवन मंत्रभाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा से मिले मंत्री संजय निषाद

भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा से मिले मंत्री संजय निषाद


लखनऊ। भा.ज.पा. राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जे. पी. नड्डा से निषाद पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष की शिष्टाचार भेंट।

, संसद भवन में भारतीय जनता पार्टी (भा.ज.पा.) के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं स्वास्थ्य मंत्री भारत सरकार जे. पी. नड्डा से निषाद पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष व कैबिनेट मंत्री (मत्स्य पालन विभाग) उ0प्र0 सरकार ने डॉ संजय कुमार निषाद ने शिष्टाचार भेंट की। उन्होने इस दौरान निषाद पार्टी के 10वें स्थापना दिवस एवं राष्ट्रीय अधिवेशन, उत्तर प्रदेश में निषाद पार्टी कार्यकर्ताओं के समायोजन, उत्तर प्रदेश में वर्तमान राजनीतिक परिवेष तथा अन्य समसामयिक विषयों पर सार्थक और व्यापक चर्चा की गई।

निषाद पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष द्वारा समाज के समाजिक मुद्दे, उत्तर प्रदेश में पार्टी के कार्यकर्ताओं के समायोजन, उनके हितों और पार्टी की आगामी रणनीतियों पर जे. पी. नड्डा से अपना पक्ष रख केंद्रीय नेत्तृव से मार्गदर्शन प्राप्त किया। साथ ही, उत्तर प्रदेश में वर्तमान राजनीतिक परिप्रेक्ष्य, राज्य की समस्याओं एवं निषाद पार्टी के योगदान पर भी चर्चा की गई।

इस बैठक में पूर्व सांसद संतकबीरनगर/गोरखपुर, ई. प्रवीण निषाद भी उपस्थित रहे, जिन्होंने पार्टी के राष्ट्रीय विकास में योगदान देने के अपने दृढ़ संकल्प को साझा किया। साथ ही दोनों पक्षों के बीच विचार-विमर्श ने निषाद पार्टी की रणनीतिक योजनाओं और भविष्य के राजनीतिक दृष्टिकोण को और अधिक स्पष्ट किया।

RELATED ARTICLES
Jharkhand
light rain
24.7 ° C
24.7 °
24.7 °
98 %
2.8kmh
96 %
Tue
31 °
Wed
31 °
Thu
31 °
Fri
31 °
Sat
30 °

Most Popular