Homeकारोबारएग्री स्टैक डिजिटल क्रॉप सर्वे का रोजगार सेवकों ने किया बहिष्कार।

एग्री स्टैक डिजिटल क्रॉप सर्वे का रोजगार सेवकों ने किया बहिष्कार।

M NEWS UP


ज़ैदपुर बाराबंकी। विकास खण्ड हरख परिसर में बीडीओ कार्यालय के बाहर सोमवार को ग्राम रोजगार सेवकों ने एग्री स्टैक डिजिटल क्रॉप (डीसीएस) सर्वे कार्य कस बहिष्कार के लिए जमा हुए। और नारेबाजी करते हुए कार्य बहिष्कार का विरोध किया। उत्तर प्रदेश ग्राम रोज़गार संघ के आहवान पर एग्री स्टैक डिजिटल क्रॉप (डीसीएस) सर्वे कार्य करने को लेकर पांच सूत्रीय मांगों का पत्र बीडीओ को देना था। लेकिन बीडीओ अवकाश पर होने के चलते उसको ग्रुप पर डाल दिया। ग्राम रोज़गार सेवकों की मांग है कि उनके ऊपर पहले से ग्राम पंचायत में मनरेगा योजना का कार्य के साथ ग्रामीण आवास सर्वे व बीएलओ की ड्युटी का कार्य कर रहें। उसके बाद 13 अगस्त को अधिकारियों द्वारा एग्री स्टैक डिजिटल क्रॉप (डीसीएस) सर्वे कार्य करने का आदेश दिया गया है। जिसके चलते ग्राम रोज़गार तीन दर्जन से अधिक ग्राम रोज़गार सेवकों ने विरोध किया। हरख ब्लाक के प्रभारी ब्लाक अध्यक्ष ग्राम रोजगार सेवक लवकुश मौर्य ने बताया कि पहले से बहुत कार्य रोजगार सेवकों के पास है। ऊपर से कृषि से जुड़ा कार्य कैसे हो पाएगा। इस अवसर मुख्य रूप से लवकुश मौर्या,असगर अली,गजराज,बाल करन,शिवपाल,प्रियंका, दुर्गेश कुमार,अमित कुमार आदि बहिष्कार में शामिल थे।

RELATED ARTICLES
Jharkhand
clear sky
32 ° C
32 °
32 °
30 %
0.9kmh
0 %
Sun
34 °
Mon
37 °
Tue
38 °
Wed
39 °
Thu
40 °

Most Popular