फतेहपुर-बाराबंकी। क्षेत्र के नन्दना कलां गांव में दबंगों द्वारा इंटरलॉकिंग सड़क उखाड़ दिए जाने का मामला सामने आया है। इस कृत्य से गांव के ग्रामीणों में गहरा आक्रोश व्याप्त है। जिसकी शिकायत ग्राम प्रधान ने बीडीओ व पुलिस से कर कार्रवाई की मांग की है।
मामला ब्लाक फतेहपुर क्षेत्र की ग्राम पंचायत नन्दना कलां का है। जहां पर प्रधान प्रिंस वर्मा द्वारा इंटरलॉकिंग सड़क का निर्माण कराया गया था। जिससे ग्रामीणों को सुविधा व सुगमता प्राप्त हो सके। आरोप है कि गांव के ही प्रभावशाली दबंगों ने रविवार को अचानक इंटरलॉकिंग का कुछ हिस्सा उखाड़ कर फेंक दिया। घटना की सूचना मिलने पर गांव के प्रधान प्रिंस वर्मा मौके पर स्थित का जायजा लेने पहुंचे। आरोप है कि गांव के ही दबंग रामसिंह व राकेश कुमार पुत्रगण आलोक व बाबूराम, पुनीत कुमार पुत्र राम सिंह ने अभद्र भाषा का प्रयोग करते हुए गाली-गलौज करने लगे। और विरोध करने पर जान से मारने की धमकी भी दी। इस घटना के बाद गांव में तनाव का माहौल है। जिसकी लिखित शिकायत प्रधान ने कोतवाली पुलिस को दी है। इस सम्बन्ध में कोतवाल संजीत सोनकर ने बताया, कि दूसरा पक्ष भी शिकायती पत्र लेकर आया था जिसमें बताया गया है कि मार्ग का निर्माण घरों से ऊपर करा दिया गया है जिससे लोगो को बारिश में भारी दिक्कतें हो रही है। हालांकि मामले की जांच की जा रही है दोषियों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। इस घटना से एक बार फिर ग्रामीण क्षेत्रों में दबंगों के बढ़ते प्रभाव और कानून व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं देखने वाली बात अब यह होगी पुलिस प्रशासन दबंगों के खिलाफ कार्रवाई करता है या नहीं..
दबंगो ने प्रधान को दी जान से मारने की धमकी
Jharkhand
clear sky
24.2
°
C
24.2
°
24.2
°
55 %
0.5kmh
0 %
Sun
34
°
Mon
37
°
Tue
38
°
Wed
39
°
Thu
40
°



