M NEWS UP
पत्र में छंटनी के नाम पर हटाए गए कर्मचारियों को कार्य पर वापस लेने तथा कर्मचारियों का स्थानांतरण न करने हेतु अनुरोध किया गया
लखनऊ।उत्तर प्रदेश पावर कारपोरेशन कर्मचारी संघ के महामंत्री देवेन्द्र कुमार पाण्डेय नें एक विज्ञप्ति के हवाले से बताया कि उत्तर प्रदेश पावर कॉरपोरेशन संविदा कर्मचारी संघ लखनऊ का एक प्रतिनिधिमंडल संगठन के मुख्य संरक्षक कौशल किशोर, पूर्व केंद्रीय मंत्री भारत सरकार से मुलाकात कर आउटसोर्स कर्मचारियों कि छटनी कर दिए जाने से कर्मचारियों की संख्या काफी कम हो जाने के कारण बिजली संकट उत्पन्न होने व आउटसोर्स कर्मचारियों का स्थानांतरण करने से शेष बचे।
कर्मचारियों पर कार्य का अधिक भार पड़ने से कर्मचारियों की दुर्घटनाओं में वृद्धि होने से अवगत कराया गया जिसके बाद कौशल किशोर द्वारा उर्जा मंत्री ए के शर्मा को पत्र लिखकर छटनी के नाम पर हटाए गए कर्मचारियों को कार्य पर वापस लेने और आउटसोर्स कर्मचारियों का स्थानांतरण न करने हेतु अनुरोध किया गया है।



