Homeकारोबारस्कूली वाहनों में सीसीटीवी कैमरा लगाने के निर्देश मनमानी कर रहे स्कूल...

स्कूली वाहनों में सीसीटीवी कैमरा लगाने के निर्देश मनमानी कर रहे स्कूल प्रबंधकों पर लगेगा अंकुश l

चीफ एडिटर महफूज़ अहमद

 नाबालिक छात्रों के वाहन चलाने पर होगी जब्ती कि कार्यवाही विद्यालय प्रबंधक को चेतावनी

अमेठी कलेक्ट्रेट सभागार में अपर जिलाधिकारी न्यायिक अनिल चतुर्वेदी की अध्यक्षता में जिला विद्यालय यान परिवहन सुरक्षा समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में विद्यालय वाहनों की सुरक्षा को लेकर कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए।

सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी ने बताया कि जनपद के सभी सरकारी, अर्ध सरकारी और मान्यता प्राप्त विद्यालयों के वाहनों की नियमित फिटनेस जांच की जाती है। मानकों का पालन न करने वाले वाहनों पर कार्रवाई की जाएगी।

अपर जिलाधिकारी ने स्पष्ट किया कि वाहनों की लापरवाही से होने वाली दुर्घटनाओं की जिम्मेदारी विद्यालय प्रबंधन और चालक की होगी। उन्होंने सभी स्कूल वाहनों में सीसीटीवी कैमरा लगवाने का निर्देश दिया। साथ ही वाहनों में क्षमता से अधिक बच्चे न बैठाने और चालक के पास सभी वैध दस्तावेज रखने को कहा है। अपर पुलिस अधीक्षक शैलेंद्र सिंह ने चेतावनी दी कि नाबालिग बच्चों के वाहन चलाते पाए जाने पर वाहन जब्त किए जाएंगे। उन्होंने विद्यालयों में यातायात नियमों की जानकारी देने के लिए कार्यशालाएं आयोजित करने कि बात कही है l

बैठक में एआरटीओ महेश बाबू गुप्ता, बीएसए संजय तिवारी, डीआईओएस डॉ राजेश द्विवेदी, यातायात निरीक्षक और विभिन्न विद्यालयों के प्रबंधक व प्रधानाचार्य मौजूद रहे।

RELATED ARTICLES
Jharkhand
few clouds
24.4 ° C
24.4 °
24.4 °
39 %
2.1kmh
22 %
Sat
24 °
Sun
34 °
Mon
37 °
Tue
39 °
Wed
39 °

Most Popular