चीफ एडिटर महफूज़ अहमद
अमेठी किसानों को उचित दर पर उर्वरक उपलब्ध कराने के लिए मुख्य विकास अधिकारी सूरज पटेल के निर्देश पर कृषि विभाग और उपजिलाधिकारी की टीमों ने की जांच l विकास खंड भादर में उपकृषि निदेशक सत्येन्द्र कुमार और एसडीएम आशीष सिंह ने टीकरमाफी और भादर समितियों का निरीक्षण किया। टीकरमाफी और भादर समितियों में 14.5 टन यूरिया की उतराई चल रही थी। ढेमा साधन सहकारी समिति में 500 बोरी यूरिया का वितरण किया जा रहा था। जिला उद्यान अधिकारी रणविजय सिंह और एसडीएम तिलोई अमित सिंह ने इफको किसान सेवा केंद्र मंडी जायस समेत कई केंद्रों का निरीक्षण किया।
जिला कृषि अधिकारी डॉ. राजेश कुमार और नायब तहसीलदार ने बाजार शुकुल में कई दुकानों की जांच की। पाली समिति में 550 बोरी यूरिया का वितरण किया गया। सरस्वती एंटरप्राइजेज में यूरिया के साथ जबरन जिंक बेचने की शिकायत पर दुकान का लाइसेंस निरस्त कर दिया गया। NPK का नमूना जांच के लिए लिया गया। सभी विक्रेताओं को रेट बोर्ड लगाने और पीओएस मशीन से ही उर्वरक बेचने के निर्देश दिए गए।
जिला कृषि अधिकारी ने सीमावर्ती जिलों में उर्वरक बेचने पर एफआईआर की चेतावनी दी है। इस संबंध में पुलिस को भी निर्देश जारी किए गए हैं।



