चीफ एडिटर महफूज अहमद
17 थानो के 899 अभियुक्तों का होगा सत्यापन पता व्यवसाय समेत कई जानकारियां होंगी दर्ज।
अमेठी। अमेठी पुलिस ने अपराध पर नियंत्रण के लिए एक नई पहल की है। एसपी अपर्णा रजत कौशिक के निर्देश पर जिले के सभी थानों में दर्ज चोरी, लूट, छिनैती, नकबजनी, वाहन चोरी व पशु चोरी जैसी अपराधिक घटनाओं पर लगाम लगाने के लिए एसपी ने ऐसी घटनाओं में शामिल रहे अभियुक्तों का सत्यापन कराने का निर्णय लिया है। जिसके तहत जिले के सभी थानों में दर्ज मुकदमों के 899 अभियुक्तों का सत्यापन कराया जा रहा है। इसमें अभियुक्तों के काम धंधे से लेकर उनके जमानतदारों व शरणदाताओं का पूरा ब्यौरा दर्ज किया जा रहा है। इससे पुलिस को जहां अपराधों को रोकने में मदद मिलेगी, वहीं अपराधों के खुलासे में भी आसानी होगी। किस थाना क्षेत्र में कितने अभियुक्त जिले के सभी 17 थानों में चोरी, लूट, छिनैती आदि के मुकदमों में कुल 899 अभियुक्त पंजीकृत हैं।
जिसमें गौरीगंज कोतवाली में 90, मुंशीगंज 44, जामो 37, अमेठी 191, पीपरपुर 23, संग्रामपुर 77, रामगंज 14, मुसाफिरखाना 60, जगदीशपुर 119, बाजार शुकुल 12, कमरौली 38, भाले सुल्तान शहीद स्मारक 5, मोहनगंज 47, जायस 47, शिवरतनगंज 16, फुरसतगंज 59 तथा इन्हौंना थाने के 20 अभियुक्त शामिल हैं। इन बिन्दुओं पर दर्ज होगी सूचना बीट सिपाही अभियुक्तों का नाम, वर्तमान व स्थाई पता, वर्तमान व्यवसाय, हुलिया, आधार कार्ड नंबर, आय का श्रोत निर्धारित प्रारूप पर दर्ज करेंगे। इसके साथ ही अभियुक्त के जमानतदारों का नाम व पता, रिश्तेदारों, मददगारों, शरणदाताओं व घनिष्ठ मित्रों की जानकारी, मुकदमें के सह अभियुक्तों की जानकारी के साथ ही जेल में उसके बैरिक में उसके साथ रहे अभियुक्तों का पूरा ब्यौरा भी दर्ज किया जाएगा। गैर जनपद के अभियुक्तों के लिए बनाई गई टीम मुकदमों में शामिल कई अभियुक्त गैर जनपदों के भी हैं। उनके सत्यापन के लिए एसपी ने जिले की चारों सर्किल के लिए सर्किलवार टीमों का गठन किया है। यह टीम दूसरे जिलों में जाकर वहां की पुलिस के सहयोग से अभियुक्तों का सत्यापन करेगी। कोट- अपराधिक घटनाओं पर नियंत्रण के लिए चोरी, लूट, छिनैती आदि की घटनाओं में शामिल रहे अभियुक्तों का सत्यापन करवाया जा रहा है। निर्धारित प्रारूप पर अभियुक्त से संबंधित जानकारी दर्ज कराई जा रही है। इससे अपराधों को रोकने में मदद मिलेगी। अपर्णा रजत कौशिक पुलिस अधीक्षक अमेठी



