चीफ एडिटर महफूज़ अहमद
देवर ने किया कुल्हाड़ी से हमला ,कीटनाशक दवा छिड़कने को लेकर को लेकर हुआ था। विवाद
मुसाफिरखाना अमेठी। एक युवक ने अपनी सगी भाभी और भतीजे पर कुल्हाड़ी से हमला करके मौत के घाट उतार दिया। घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया। सूचना पर पहुंची स्थानीय पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेजा। इस घटना से आसपास के गांवों में भी दहशत का महौल है।
आपको बता दे कि मुसाफिरखाना थाना क्षेत्र के रुदौली गाँव में आरोपी देवर और पीड़ित परिवार के बीच काफी समय से खेत के बटवारे को लेकर विवाद चल रहा था। गुरुवार की सुबह लगभग 11 बजे खेत में कीटनाशक दवा डालने को लेकर दोनो पक्षों के बीच कहासुनी हुई। इसी बीच गुस्साए देवर रामराज उर्फ राजू अपने पूरे परिवार के साथ कुल्हाड़ी से अपनी भाभी रामावती और भतीजे आकाश पर हमला बोल दिया। हमले में रामावती की मौके पर मौत हो गयी।और आकाश को ग्रामीणों द्वारा तत्काल सीएचसी पहुँचाया गया। जहाँ डाक्टरो ने आकाश को मृत घोसित कर दिया। घटना स्थल का जायजा लेने पहुंची एसपी अर्पणा रजत कौशिक ने बताया कि मृतका के भाई की तहरीर पर अभियोग पंजीकृत कर शीघ्र ही आरोपियो की गिरफ्तारी की जायेगी।



