चीफ एडिटर महफूज अहमद
जगदीशपुर अमेठी ग्रामीण क्षेत्रो मे आवारा पशुओ की भरमार हो जाने के चलते एक तरफ किसानो की फसल चौपट हो रही है तो दूसरी तरफ रोडो पर घूम रहे मवेशी वाहनो की चपेट मे आकर काल के गाल मे समा रहे हैं जिम्मेदार बेखबर हैं।
विकास खंड के अंतर्गत अयोध्या रायबरेली मार्ग पर पूरे लाला स्थित ओवरब्रिज के निकट रोड पर आवारा मवेशी मृत हालत मे पडा देखा गया जिसकी सूचना पाने के बाद मौके पर पहुंची स्थानीय पुलिस ने लोगो से पूंछतांछ किया स्थानीय लोगो की माने तो किसी अज्ञात वाहन की चपेट मे आकर मवेशी ने दम तोड दिया है। इस संबंध मे पुलिस ने बताया कि मृत मवेशी को सडक से हटाकर गड्ढे मे दफन कर दिया गया है।



