Homeक्राइमलेखपाल पर दिव्यांग ने लगाया धोखाधडी का आरोप

लेखपाल पर दिव्यांग ने लगाया धोखाधडी का आरोप

चीफ एडिटर महफूज़ अहमद

जमीन के पट्टे के नाम पर लिए 2 लाख दिए फर्जी कागजात

अमेठी एक दिव्यांग व्यक्ति के साथ लेखपाल द्वारा पट्टे के नाम पर धोखाधड़ी का मामला सामने आया है। दिव्यांग हरिकरन कनौजिया ने लेखपाल प्रवीण सिंह पर पट्टे की जमीने दिलाने के नाम पर 2 लाख रुपये की रिश्वत लेने का बड़ा आरोप लगाया है।
हरिकरन ने बताया कि उन्होंने यह राशि अलग अलग किश्तों में लेखपाल को दी है। इसके लिए उन्होंने अपनी पत्नी के गहने बेचने के साथ कर्ज़ भी लेना पड़ा उन्होंने बताया कि लेखपाल ने जो कागजात दिया है। वे फर्जी है। वर्तमान में लेखपाल के अनुसार हरिकरन के नाम कोई जमीन दर्ज नहीं है। पीड़ित की पत्नी फूलमती ने बताया कि अब कर्जदार लगातार पैसों की मांग कर रहे हैं। परिवार तहसील के सामने चाय-पान की छोटी दुकान चलाकर अपना गुजारा कर रहा है।

आरोपी लेखपाल प्रवीण सिंह ने सभी आरोपों को नकारते हुए कहा कि उन्हें इस मामले की कोई जानकारी नहीं है। उपजिलाधिकारी आशीष सिंह ने मामले की जांच कर दोषियों पर कार्रवाई का आश्वासन दिया है।

RELATED ARTICLES
Jharkhand
clear sky
33.9 ° C
33.9 °
33.9 °
29 %
2.8kmh
0 %
Tue
34 °
Wed
36 °
Thu
39 °
Fri
40 °
Sat
40 °

Most Popular