M NEWS UP
फतेहपुर-बाराबंकी। तहसील क्षेत्र के हर विभाग में भ्रष्टाचार की जड़े बहुत अंदर तक जम चुकी है। शिक्षा का मंदिर भी अब भ्रष्टाचार से अछूता नहीं रहा। क्षेत्र के गौरा सैलक गांव स्थित प्राथमिक विद्यालय में ऐसा ही मामला उजागर हुआ है। जिसमें स्कूल के प्रधानाचार्य पर स्कूल निर्माण के लिए आवंटित 25 लाख रुपए की हेराफेरी का आरोप एसएमसी अध्यक्ष व सदस्यों ने लगाया है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार प्राथमिक विद्यालय गौरा सैलख में करीब 25 लाख रुपए का स्कूल का निर्माण कार्य होना था। एसएमसी अध्यक्ष रामू का आरोप है कि प्रधानाचार्य विद्यासागर ने शासकीय राशि का दुरुपयोग करते हुए अपने निजी फायदे को लेकर ठेकेदार व निर्माण कंपनियों के खातों में राशि स्थानांतरित कर दी है। इसकी लिखित शिकायत एसएमसी अध्यक्ष ने शिक्षा विभाग को दी। शिकायत में आरोप लगाया गया कि पढ़ाई करने वाले बच्चों के भविष्य के साथ खिलवाड़ किया जा रहा है। जब ग्रामीणों ने गहराई से जानकारी जुटाई तो पाया बैंक से स्कूल निर्माण की समस्त राशि प्रधानाचार्य द्वारा गोलमाल करके निकाली जा चुकी है। जानकारी मिलते ही एसएमसी अध्यक्ष व सदस्यों ने विरोध करते हुए प्रदर्शन शुरू कर दिया। सूचना पर पहुंची एबीएससी आराधना अवस्थी ने प्रस्ताव रजिस्टर व कमेटी रजिस्टर को अपने कब्जे में लेकर लोगों की शिकायतें सुनी। इस दौरान उन्होंने कहा प्रकरण की जांच के लिए एक कमेटी गठित की जाएगी जांच में सत्यता पाए जाने पर संलिप्त व्यक्तियों के विरुद्ध कड़ी से कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
शिक्षा के मंदिर में 25 लाख का भ्रष्टाचार, स्कूल प्रधानाचार्य पर लगा हेरा-फेरी का आरोप
Jharkhand
clear sky
32
°
C
32
°
32
°
30 %
0.9kmh
0 %
Sun
34
°
Mon
37
°
Tue
38
°
Wed
39
°
Thu
40
°



