Homeक्राइमसिंघावली अहीर थाना क्षेत्र में युवक की चाकू मारकर हत्या। पांच पर...

सिंघावली अहीर थाना क्षेत्र में युवक की चाकू मारकर हत्या। पांच पर मुकदमा

MNewsup

बागपत सिंघावली अहीर थाना क्षेत्र से सनसनीखेज वारदात सामने आई है, जहां होली की दावत के दौरान हुई कहासुनी के बाद एक युवक की चाकुओं से गोदकर हत्या कर दी गई। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। बताया जा रहा है कि तीतरोदा गांव निवासी अमृत शर्मा अपने दोस्तों चिंकू जाटव, सुहेल, अनस, शौकीन व सुहेल के साथ गांव की ही एक दुकान पर होली की दावत के लिए गया था। इसी दौरान उनके बीच किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई । आरोप है कि विवाद बढ़ने पर एक हिन्दू व अन्य मुस्लिम युवकों ने अमृत शर्मा पर चाकू से ताबड़तोड़ हमला कर दिया।हमले में अमृत शर्मा के शरीर में करीब पांच चाकू लगे, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। परिजन और स्थानीय लोग उसे तुरंत उपचार के लिए आस्था अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। फिलहाल पुलिस ने मृतक अमृत शर्मा के परिजनों की तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

RELATED ARTICLES
Jharkhand
clear sky
21.1 ° C
21.1 °
21.1 °
65 %
1.1kmh
0 %
Sun
34 °
Mon
36 °
Tue
38 °
Wed
39 °
Thu
39 °

Most Popular