Homeटेक्नोलॉजीजवाहर नवोदय विद्यालय में आशा सम्मेलन कार्यक्रम हुआ आयोजित।

जवाहर नवोदय विद्यालय में आशा सम्मेलन कार्यक्रम हुआ आयोजित।

आशा सम्मेलन कार्यक्रम में जनपद में स्वास्थ्य क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाली आशाओं को किया गया पुरस्कृत।

चीफ एडिटर महफूज़ अहमद

अमेठी। जवाहर नवोदय विद्यालय गौरीगंज के प्रांगण में भव्य आशा सम्मेलन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस सम्मेलन का शुभारंभ उत्तर प्रदेश सरकार के संसदीय कार्य, चिकित्सा शिक्षा, चिकित्सा एवं स्वास्थ्य तथा मातृ एवं शिशु कल्याण विभाग के राज्य मंत्री मयंकेश्वर शरण सिंह ने दीप प्रज्वलित कर किया। कार्यक्रम में जनपद की उन आशा बहनों को पुरस्कृत किया गया जिन्होंने स्वास्थ्य सेवाओं के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान दिया है। सम्मेलन में जनपद के सभी 13 विकास खंडों से चयनित आशा कार्यकर्ताओं को सम्मानित किया गया। पुरस्कार वितरण के अंतर्गत प्रथम स्थान प्राप्त आशाओं को 5000, द्वितीय स्थान प्राप्त आशाओं को 2000 तथा तृतीय स्थान प्राप्त आशाओं को 1000 का चेक और प्रशस्ति पत्र प्रदान किया गया। इस अवसर पर मंच पर मौजूद जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों ने सभी आशा बहनों का उत्साहवर्धन किया। कार्यक्रम में उपस्थित आशा बहनों को संबोधित करते हुए  राज्य मंत्री  ने कहा कि ग्रामीण स्तर पर स्वास्थ्य सेवाओं की सफलता का श्रेय सबसे अधिक आशा कार्यकर्ताओं को जाता है। 

उन्होंने आशाओं को “स्वास्थ्य विभाग की रीढ़” बताते हुए कहा कि सरकार आपके कार्यों की सराहना करती है और समय-समय पर आपको सम्मानित करती है।  मंत्री ने यह भी कहा कि स्वास्थ्य सेवाओं में अमेठी का प्रदर्शन पूरे प्रदेश में सराहनीय है और यह उपलब्धि केवल प्रशासनिक प्रयासों से नहीं बल्कि आप जैसी हजारों आशाओं के अथक योगदान से संभव हुई है। मुख्य विकास अधिकारी सूरज पटेल ने कार्यक्रम में जानकारी दी कि जनपद अमेठी में वर्तमान में कुल 1791 आशा बहुएं 682 ग्राम पंचायतों में अपनी सेवाएं प्रदान कर रही हैं। 

RELATED ARTICLES
Jharkhand
clear sky
32 ° C
32 °
32 °
30 %
0.9kmh
0 %
Sun
34 °
Mon
37 °
Tue
38 °
Wed
39 °
Thu
40 °

Most Popular