Homeप्रदेशअमेठी पुलिस द्वारा बड़े हर्षोल्लास के साथ रिजर्व पुलिस लाइन में मनाया...

अमेठी पुलिस द्वारा बड़े हर्षोल्लास के साथ रिजर्व पुलिस लाइन में मनाया गया 79 वां स्वतंत्रता दिवस ।

चीफ एडिटर महफूज़ अहमद

अमेठी 15 अगस्त को देश के 79 वें स्वतंत्रता दिवस बड़े हर्षोल्लास के साथ मनाया गया । पुलिस अधीक्षक अमेठी  अपर्णा रजत कौशिक द्वारा पुलिस लाइन अमेठी में ध्वजारोहण किया गया तथा उपस्थित सभी पुलिस अधिकारी कर्मचारीगण को स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं दी गई । तदोपरान्त सभी अधिकारियों कर्मचारियों को सत्यनिष्ठा पूर्वक अपने दायित्वों व कर्तव्यों के निर्वहन हेतु प्रेरित किया गया एवं बताया गया कि हम सब मिलकर एक टीम भावना से कार्य कर रहे हैं, प्रत्येक पुलिस अधिकारी पूरे पुलिस बल का प्रतिनिधित्व करता है । उसके द्वारा किया गया किसी भी प्रकार का सराहनीय कार्य व व्यवहार उसके व्यक्तिगत मान सम्मान को बढ़ाता ही है साथ में पुलिस बल के गौरव को भी बढ़ाता है । सराहनीय कार्य कर जनपदीय पुलिस का नाम बढ़ाने वाले हेड़ कांस्टेबल रमेश कुमार पाण्डेय व हेड़ कांस्टेबल राजेश कुमार मौर्य को पुलिस महानिदेशक उ0प्र0 द्वारा प्रदत्त उत्कृष्ट सराहनीय सेवा सम्मान चिन्ह, हेड़ कांस्टेबल सुरेश कुमार मिश्र को  पुलिस महानिदेशक उ0प्र0 महोदय द्वारा प्रशंसा चिन्ह रजत को पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा प्रदान किया गया । यू0पी-112 में नियुक्त कांस्टेबल मिथलेश सिंह कुशवाहा, कांस्टेबल देवेन्द्र यादव, कांस्टेबल राहुल प्रजापति, हो0गा0चा0 कुलदीप सिंह व हो0गा0चा0 ललित कुमार सिंह को बेहतर रिस्पांस टाइम हेतु प्रशस्त्रि पत्र एवं कांस्टेबल धर्मेन्द्र कुमार व का0चा0 कृष्ण कुमार यादव को सराहनीय कार्य हेतु प्रशस्ति पत्र पुलिस अधीक्षक अमेठी द्वारा प्रदान कर उनका उत्साहवर्धन किया गया । इस अवसर पर क्षेत्राधिकारी गौरीगंज अखिलेश वर्मा, क्षेत्राधिकारी अमेठी  मनोज कुमार मिश्रा, प्रतिसार निरीक्षक  राजेन्द्र कुमार व अन्य अधिकारी कर्मचारीगण मौजूद रहे । 


      
RELATED ARTICLES
Jharkhand
broken clouds
32.4 ° C
32.4 °
32.4 °
31 %
1.9kmh
59 %
Tue
33 °
Wed
36 °
Thu
39 °
Fri
40 °
Sat
40 °

Most Popular