Homeप्रदेशआप पार्टी का श्रमदान: सरकारी स्कूलों में साफ़ सफ़ाई का चलाया अभियान

आप पार्टी का श्रमदान: सरकारी स्कूलों में साफ़ सफ़ाई का चलाया अभियान

MNEWSUP

आप ने उत्तर प्रदेश के सभी जिलों में सफ़ाई अभियान चलाकर शिक्षा के मंदिर को बंद नहीं होने देने का दिया संदेश: विनय पटेल (अयोध्या प्रांत अध्यक्ष)

आप के सड़क से संसद और फ़िर सुप्रीम कोर्ट तक किए गए संघर्षों के चलते सरकार को आंशिक रूप से हुई बैकफुट : इरम रिजवी (जिलाध्यक्ष, लखनऊ)


लखनऊ आम आदमी पार्टी द्वारा पूरे उत्तर प्रदेश में चलाए जा रहे मासिक श्रमदान कार्यक्रम के तहत प्रदेश प्रभारी व सांसद सांसद संजय सिंह के दिशा निर्देश पर रविवार को उत्तर प्रदेश के सभी जिलों में सरकारी स्कूलों को, जिन्हें योगी सरकार बंद करने की साजिश कर रही है, सफ़ाई अभियान चलाया गया। इस सफ़ाई अभियान में प्रदेश के सभी जिलों के कार्यकर्ताओं ने बढ़ चढ़ कर हिस्सा लिया। इसी क्रम में प्रदेश की राजधानी लखनऊ में निशातगंज स्थित बजरिया प्राथमिक विद्यालय में युद्ध स्तर पर सफ़ाई अभियान चलाया गया।

इस दौरान अयोध्या प्रांत अध्यक्ष विनय पटेल ने कहा कि लखनऊ की बजरिया प्राथमिक विद्यालय, जिसे कुछ दिन पहले प्रदेश सरकार द्वारा बंद कर दिया गया था और फिर आम आदमी पार्टी के संघर्षों के बाद इसे दोबारा खोल दिया गया था, उस पूरे विद्यालय प्रांगण और आसपास के क्षेत्र में जिलाध्यक्ष इरम रिजवी के नेतृत्व में सफाई का कार्य कर आप कार्यकर्ताओं ने बच्चों और स्थानीय जनता को यह संदेश दिया कि शिक्षा के मंदिर को बंद नहीं होने दिया जाएगा। विनय पटेल ने कहा कि आगामी मंगलवार को जिलाध्यक्ष इरम रिजवी और साथी कार्यकर्ताओं द्वारा विद्यालय के दोबारा खुलने की खुशी, बच्चों के साथ केक काटकर मनाई जाएगी।

इस मौके पर लखनऊ के जिलाध्यक्ष इरम रिजवी ने कहा कि आम आदमी पार्टी के सड़क से लेकर संसद और फ़िर सुप्रीम कोर्ट तक उत्तर प्रदेश के सरकारी स्कूलों के विलय को रोकने के लिए किए गए संघर्षों के बाद योगी सरकार को बैकफुट पर आना पड़ा। लेकिन अभी भी बहुत सारे स्कूल बंद पड़े हैं। इरम रिजवी ने कहा कि जब तक प्रदेश में एक भी स्कूल बंद रहेगा आम आदमी पार्टी का संघर्ष जारी रहेगा।

इस मौके पर आप यूपी के निवर्तमान प्रदेश महासचिव दिनेश पटेल, बौद्ध प्रांत अध्यक्ष इमरान लतीफ,
प्रांत उपाध्यक्ष नूर सिद्दीकी, प्रांत महासचिव अतुल सिंह, जिला महासचिव ज्ञान सिंह, सुधीर पटेल, सलमान , इमरान खान, रामजी यादव, अंगद कुमार, डॉली सहित कई कार्यकर्ता मौजूद रहे।

RELATED ARTICLES
Jharkhand
clear sky
33.9 ° C
33.9 °
33.9 °
29 %
2.8kmh
0 %
Tue
34 °
Wed
36 °
Thu
39 °
Fri
40 °
Sat
40 °

Most Popular