Homeप्रदेशआबकारी दुकानों की ई-लॉटरी प्रक्रिया स्वच्छ व पारदर्शी तरीके से संपन्न हुई।

आबकारी दुकानों की ई-लॉटरी प्रक्रिया स्वच्छ व पारदर्शी तरीके से संपन्न हुई।

जनपद अमेठी में आबकारी दुकानों की ई-लॉटरी प्रक्रिया स्वच्छ व पारदर्शी तरीके से संपन्न हुई।

महफूज़ अहमद

कुल 34 आबकारी दुकानों को ई-लाटरी प्रक्रिया के माध्यम से किया गया आवंटित।

अमेठी। जनपद में 34 आबकारी दुकानों की ई-लॉटरी स्वच्छ एवं पारदर्शी तरीके से संपन्न की गई। कलेक्ट्रेट सभागार में जिलाधिकारी संजय चौहान व पुलिस अधीक्षक सरवणन टी, आबकारी आयुक्त द्वारा नामित सहायक आबकारी आयुक्त ए0के0 राय, अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व अर्पित गुप्ता की उपस्थिति में आबकारी दुकानों की ई-लॉटरी प्रक्रिया संपन्न कराई गई। इस अवसर पर आवेदकगण भी मौजूद रहे। जिला आबकारी अधिकारी अखिलेश कुमार आर्य ने बताया कि जनपद अमेठी में रिक्त कुल 36 दुकानों के सापेक्ष कुल 1604 आवेदन प्राप्त हुए। जिनमें 22 देशी दुकानों के लिए 955 आवेदन, 9 कंपोजिट दुकानों के लिए 646 आवेदन तथा 5 भांग की दुकानों के लिए 3 आवेदन प्राप्त हुए थे, 2 भांग की दुकानों पर कोई भी आवेदन प्राप्त न होने के कारण दुकानें अभी रिक्त हैं। कुल 34 दुकानों का आज ई-लॉटरी की प्रक्रिया के माध्यम से स्वच्छ एवं पारदर्शी तरीके से आवंटन किया गया।

RELATED ARTICLES
Jharkhand
scattered clouds
32 ° C
32 °
32 °
17 %
6.6kmh
38 %
Thu
30 °
Fri
35 °
Sat
37 °
Sun
40 °
Mon
40 °

Most Popular