Homeप्रदेशगौरीगंज सभागार में किसान दिवस का आयोजन किसानों की समस्याएं का मौके...

गौरीगंज सभागार में किसान दिवस का आयोजन किसानों की समस्याएं का मौके पर ही दिए गए निस्तारण के निर्देश।

चीफ एडिटर महफूज़ अहमद

अमेठी। शासन की मंशा के अनुरूप आज तहसील गौरीगंज सभागार में माह के तृतीय बुधवार को किसान दिवस का आयोजन डिप्टी कलेक्टर सात्विक श्रीवास्तव की अध्यक्षता में संपन्न हुआ। किसान दिवस में जनपद के विभिन्न क्षेत्रों से आए किसानों की समस्याओं व सुझावों को गंभीरता से सुना गया तथा मौके पर ही उनके समाधान हेतु संबंधित विभागीय अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। कार्यक्रम के दौरान किसानों को शासन द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं की जानकारी प्रदान की गई। उन्हें जैविक व प्राकृतिक खेती के लाभों के साथ-साथ आधुनिक तकनीकों के माध्यम से उन्नत खेती करने के सुझाव भी दिए गए। कृषि विज्ञान केंद्र कठौरा के कृषि वैज्ञानिकों द्वारा किसानों को फसल सुरक्षा, कीट एवं चूहे नियंत्रण, तथा फसल उत्पादन बढ़ाने के उपायों पर व्यावहारिक जानकारी दी गई। इस अवसर पर जनपद के प्रगतिशील किसानों ने अपने अनुभव साझा किए और बताया कि कैसे उन्होंने शासन की योजनाओं का लाभ लेकर खेती में नवाचार किया और अच्छा लाभ अर्जित किया। उन्होंने अन्य किसानों से भी इन योजनाओं का लाभ लेने की अपील की। किसान दिवस में उप कृषि निदेशक सत्येन्द्र कुमार, जिला कृषि अधिकारी राजेश कुमार, अधिशासी अभियंता सिंचाई, नलकूप, विद्युत विभाग के अधिकारीगण तथा बड़ी संख्या में किसान बंधु उपस्थित रहे।

RELATED ARTICLES
Jharkhand
clear sky
24.2 ° C
24.2 °
24.2 °
55 %
0.5kmh
0 %
Sun
34 °
Mon
37 °
Tue
38 °
Wed
39 °
Thu
40 °

Most Popular