Homeप्रदेशजिलाधिकारी ने जनसुनवाई मे सुनी 109 शिकायतें

जिलाधिकारी ने जनसुनवाई मे सुनी 109 शिकायतें

MNEWSUP

हरदोई कलेक्ट्रेट कक्ष में जन सुनवाई के दौरान जिलाधिकारी अनुनय झा ने आमजन की समस्याओं को सुना। जन सुनवाई मे आज कुल 109 शिकायते प्राप्त हुई, जिसके त्वरित निस्तारण के निर्देश सम्बन्धित को दिए। उन्होंने कहा कि शिकायतों का प्राथमिकता के आधार पर निस्तारण सुनिश्चित किया जाये। जन सुनवाई के दौरान लोगों के राशन कार्ड एक बनाये गये, चार बच्चों को बाल सेवायोजना से तथा दिव्यांगों को दो दिव्यांग पेशन योजना से जोड़ा गया, एक बच्चे को स्पान्शरशिप योजना का आवेदन कराया गया, चार महिलाओं को निराश्रित महिला पंेशन से जोड़ा गया तथा दो लोगों के आयुष्मान कार्ड बनवाये गयें। जनसुनवाई में भूमि सम्बन्धी मामलों में उन्होंने कहा कि राजस्व विभाग व पुलिस विभाग की टीम संयुक्त रूप से मौके पर जाकर आवश्यक कार्रवाई करे। उन्होंने कहा कि उत्तराधिकार का कोई भी प्रकरण लंबित न रखा जाये। कृषक दुर्घटना बीमा योजना के किसी आवेदन को लंबित न रखा जाये। इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी (वि0रा0) प्रियंका सिंह व सभी सम्बन्धित विभाग के अधिकारी/कर्मचारी उपस्थित रहें

RELATED ARTICLES
Jharkhand
clear sky
34.1 ° C
34.1 °
34.1 °
18 %
1.3kmh
0 %
Thu
36 °
Fri
38 °
Sat
39 °
Sun
40 °
Mon
39 °

Most Popular