शुकुल बाजार के अंबेडकर चौराहे पर मूर्ति के चारों तरफ बनेगी बाउंड्री
चीफ एडिटर महफूज अहमद
शुकुल बाजार अमेठीl विकासखंड शुकुलबाजार स्थित अंबेडकर चौराहे पर बीते रविवार को डॉक्टर भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा का जीर्णोद्धार का काम शुरु किया जा रहा है। यह कार्य स्थानीय समिति के अध्यक्ष रामकुमार उर्फ पुटुल्ली की पहल पर शुरू हुआ है। रामकुमार ने बताया कि प्रतिमा के ऊपर अब तक कोई छत नहीं थी। इस कारण प्रतिमा पर धूल-मिट्टी जम जाती थी और वह असुरक्षित स्थिति में थी। अब प्रतिमा के ऊपर छत का निर्माण किया जाएगा। इससे मूर्ति धूप और बारिश से भी सुरक्षित रहेगी।
जीर्णोद्धार के तहत प्रतिमा के चारों तरफ छोटी बाउंड्री भी बनाई जाएगी। इससे प्रतिमा की सुंदरता में भी बढ़ोतरी होगी। समिति अध्यक्ष ने कहा कि बाबा साहब के प्रति उनका पूरा जीवन समर्पित है।



