चीफ एडिटर महफूज़ अहमद
अमेठी आगामी त्योहारों के दृष्टिगत शांति, सुरक्षा तथा कानून व्यवस्था बनाये रखने हेतु शनिवार को पुलिस अधीक्षक अपर्णा रजत कौशिक के निर्देशन व अपर पुलिस अधीक्षक शैलेन्द्र कुमार सिंह के पर्यवेक्षण में, “मिशन शक्ति के दृष्टिगत महिलाओं व बालिकाओं में सशक्तिकरण व विश्वास का वातावरण तथा आमजनमानस में विश्वास व सुरक्षा का वातावरण बनाने के उद्देश्य से क्षेत्राधिकारी मुसाफिरखाना अतुल कुमार सिंह द्वारा कस्बा जगदीशपुर में व जनपद के थानों द्वारा पुलिस बल के साथ अपने-अपने थानाक्षेत्र में भीड़भाड़ एवं संवेदनशील स्थानों पर पैदल गश्त किया गया तथा विशेष चेकिंग अभियान चलाकर मुख्य मार्गों, हाइवे, चौराहों, रेलवे स्टेशन एवं शराब की दुकानों के आसपास संदिग्ध व्यक्तियों वाहनों की चेकिंग की गयी।



