Homeप्रदेशभारत की ताकत से घबराया अमेरिका : विधायक

भारत की ताकत से घबराया अमेरिका : विधायक

M NEWS UP

फतेहपुर बाराबंकी। अमेरिका भारत की बढ़ती ताकत को बर्दाश्त नहीं कर पा रहा है, इसलिए लगातार टैरिफ बढ़ाने की धमकी दे रहा है। लेकिन अब भारत धमकियों से डरने वाला नहीं रहा। यह बात भाजपा विधायक साकेन्द्र प्रताप वर्मा ने कही। वह वारिस चिल्ड्रंस एकेडमी इंटर कॉलेज में भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की पुण्यतिथि पर आयोजित प्रणामांजलि समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में बोल रहे थे। विधायक ने कहा कि अटल जी ने आजादी के आंदोलन में भाग लेकर जनसंघ व भाजपा की नींव रखी। वह प्रखर वक्ता, पत्रकार, कवि और कुशल राजनीतिज्ञ थे। उन्होंने पाकिस्तान में शांति का संदेश देने के लिए लाहौर बस यात्रा की, वहीं कारगिल युद्ध में दुश्मन को मुंहतोड़ जवाब दिया। पोखरन परमाणु परीक्षण से उन्होंने दुनिया को दिखा दिया कि भारत भी एक ताकतवर राष्ट्र है। विधायक ने कहा कि अटल जी की अटल सोच को आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आगे बढ़ा रहे हैं। कार्यक्रम के पूर्व कार्यकर्ताओं ने अटल जी के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी। इस मौके पर भाजपा जिला मीडिया प्रभारी विजय आनंद बाजपेयी ने अटल जी के जीवन चरित्र पर प्रकाश डाला और आगंतुकों का आभार जताया। कार्यक्रम का संचालन अंशुमान मिश्रा ने किया।

समारोह में डॉ. रामकुमार गिरि, राजीव नयन तिवारी, कमलेश शुक्ला, नाइन्टू सिंह, पिंटू सिंह, संजय सिंह, करूणा शंकर शुक्ला, योगेंद्र पटेल, रंगनाथ त्रिपाठी, रंजीत कुमार लोधी, संगम शुक्ला, रजनीश वर्मा, रामचंद्र वर्मा, मुन्ना अवस्थी, अनिल मिश्रा, संजय सोनी, विजय मौर्या, देशराज वर्मा सहित कई कार्यकर्ता मौजूद रहे।

RELATED ARTICLES
Jharkhand
clear sky
32 ° C
32 °
32 °
30 %
0.9kmh
0 %
Sun
34 °
Mon
37 °
Tue
38 °
Wed
39 °
Thu
40 °

Most Popular