MNEWSUP
लखनऊ। लोक जनशक्ति पार्टी रामविलास लेबर सेल उत्तर प्रदेश मध्य के द्वारा आयोजित एक विशाल महिला श्रमिक जन संवाद एवं सदस्यता अभियान का आयोजन बालागंज श्रमिक अड्डा, लखनऊ में किया गया कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रदेश अध्यक्ष जॉय बनर्जी ने की इस अवसर पर प्रदेश अध्यक्ष ने संबोधित करते हुए बताया कि श्रमिकों विशेषकर महिला श्रमिकों के हितों के लिए केंद्र सरकार एवं प्रदेश सरकार द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं की जानकारी दी एवं पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष सह केन्द्रीय मंत्री भारत सरकार चिराग पासवान जी द्वारा श्रमिकों, महिलाओं, युवाओं के कल्याण हेतु किए जा रहे कार्यों के बारे विस्तार से जानकारी दी साथ ही पार्टी के संस्थापक पद्म भूषण स्व रामविलास पासवान जी द्वारा महिलाओं, श्रमिकों, दलितों, शोषित वंचित समाज के लिए किए गए कार्यों के बारे में विस्तार से जानकारी दी। प्रदेश अध्यक्ष ने श्रमिकों विशेषकर महिला श्रमिकों की विभिन्न समस्याओं को सुना और तत्काल निरा कण किया।
इस अवसर पर भारी संख्या में उपस्थित श्रमिकों, महिला श्रमिकों ने पार्टी की सदस्यता ग्रहण की एवं पार्टी के प्रति आस्था व्यक्त की।इस अवसर पर प्रदेश सचिव सह श्रमिक संयोजक, पंकज कुमार एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे। कार्यक्रम का समापन लेबर अड्डा अध्यक्ष रमजान भाई के द्वारा हुआ।



