Homeप्रदेशविभाग की उदासीनता फुंदनपुर पशु अस्पताल बना तालाब 

विभाग की उदासीनता फुंदनपुर पशु अस्पताल बना तालाब 

चीफ एडिटर महफूज़ अहमद

 

आज भी किराए के मकान में चलता है फुंदनपुर का राजकीय पशु चिकित्सालय 

शुकुल बाजार अमेठी।  फुंदनपुर पशु अस्पताल परिसर में भरा बारिश का पानी, पशुपालकों की बढ़ी परेशानी।विकास खंड शुकुल बाजार अंतर्गत राजकीय पशु चिकित्सालय फुंदनपुर आज भी किराये के मकान में हैं और विभाग इस पर कोई ध्यान नहीं दे रहा है l ग्रामीणों ने काफी समय से स्थाई पशु अस्पताल की मांग कर रहे हैं l लेकिन संबंधित लोग इस पर कोई ध्यान नहीं दे रहे हैं l अस्पताल परिसर में बारिश का पानी भरने से काफी दिक्कतें होती हैं l बरसात में पशु अस्पताल परिसर फुंदनपुर में काफी जलजमाव हो जाता है। इस जल जमाव के चलते पशुओं का इलाज करने में चिकित्सकों को काफी परेशानी होती है। और इससे पशुपालक भी काफी परेशान हैं। ग्रामीणों ने बताया कि अस्पताल परिसर के सामने बनी नलियों में जलजमाव होने के कारण जल निकासी नहीं हो पा रही हैंl जिसके कारण बारिश का सारा पानी अस्पताल परिसर में भर जाता है l जिससे वहा के स्टाप को और पशु पालकों को काफ़ी परेशानी होती है और पशुओं का इलाज कराने में काफी दिक्कतें होती हैं।

क्या बोले संबंधित

इस संबंध में पशुधन प्रसार अधिकारी डा मनोज पटेल ने बताया कि अस्पताल परिसर के सामने बनी नाली का सारा पानी अस्पताल में आ जाता है जिससे जल निकासी नहीं हो पाती है।उन्होंने बताया कि इस समस्या के समाधान के लिए संबंधित को अवगत कराया गया है।

RELATED ARTICLES
Jharkhand
clear sky
34.1 ° C
34.1 °
34.1 °
18 %
1.3kmh
0 %
Thu
36 °
Fri
38 °
Sat
39 °
Sun
40 °
Mon
39 °

Most Popular