चीफ एडिटर महफूज़ अहमद
शुकुलबाजार अमेठी। जिला कांग्रेस कमेटी के निर्देश पर शुकुलबजार ब्लाक की नई कांग्रेस कमेटी की प्रथम मासिक बैठक मवाईया रहमतगढ में सम्पन्न हुई। बैठक की अध्यक्षता ब्लाक अध्यक्ष मजीद अहमद विधानसभा प्रभारी अजहरुलहक व ब्लाक प्रभारी ओकांर नाथ त्रिपाठी ने की। और ब्लाक की नई कमेटी का आभार व्यक्त किया और आगे की रणनीतियों पर कार्यकर्ताओं से विस्तृत चर्चा भी की।
बैठक में नव नवागत ब्लाक अध्यक्ष मजीद अहमद ने कार्यकर्ताओं से संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत करने की अपील की और कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने भी नये ब्लॉक अध्यक्ष का स्वागत किया और पार्टी की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने की जिम्मेदारी ली वहीं कांग्रेस के पूर्व विधायक राधेश्याम धोबी ने कार्यकर्ताओं से जनता के बीच पार्टी की नीतियों को प्रभावी ढंग से पहुंचने का आवाहन किया इस अवसर पर पार्टी के सभी न्याय पंचायत अध्यक्ष व वरिष्ठ नेता इसरार ठाकुर जिला सचिव केडी मिश्रा राजकुमार चौहान जिला सचिव सुरेश श्रीवास्तव राजीव त्रिवेदी अयाज अहमद उर्फ चंदा मोहम्मद अमीन अमित कुमार शुक्ला मोबीन उर्फ पप्पू, जयसिंह, आदि कांग्रेसी नेता मौजूद रहे।



