Homeप्रदेशशुकुल बाजार में वायरल बुखार डेंगू का प्रकोप

शुकुल बाजार में वायरल बुखार डेंगू का प्रकोप

दो दर्जन से अधिक मरीज मिले सरकारी और प्राइवेट जाँच में अंतर l

चीफ एडिटर महफूज़ अहमद

अमेठी के बाजार शुकुल क्षेत्र में डेंगू और वायरल बुखार के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं। प्राइवेट अस्पतालों में दो दर्जन से अधिक मरीजों की डेंगू रिपोर्ट और वायरल बुखार पॉजिटिव आई है। इन मरीजों को भर्ती कराया गया है।

लोग आक्रोशित है कि जो मरीज सरकारी अस्पताल की जांच में डेंगू निगेटिव पाए जा रहे हैं, वही प्राइवेट अस्पतालों में पॉजिटिव निकल रहे हैं। सीएचसी में आईवी सेट की सुविधा नहीं है। मरीजों का कहना हैं की बाहर से दवाएं खरीदनी पड़ रही हैं और जांच भी बाहर करवानी पड़ रही है।

मौसम परिवर्तन और अव्यवस्थित साफ-सफाई के कारण मरीजों की संख्या लगातार बढ़ रही है। स्थानीय निवासी फॉगिंग और नियमित सफाई की मांग कर रहे हैं। लेकिन प्रशासन की ओर से कोई ठोस कदम नहीं उठाया जा रहा है।

मरीज के तीमारदार विनोद कुमार मौर्य ने बताया कि सरकारी अस्पताल में बहुत कम सुविधाएं उपलब्ध हैं। अधिकांश सामान और दवाइयां बाहर से लानी पड़ रही हैं। अस्पतालों में बुखार से पीड़ित मरीजों की भीड़ बढ़ती जा रही है। स्वास्थ्य विभाग को तत्काल इस स्थिति पर ध्यान देने की आवश्यकता है। बाजार शुकुल सीएचसी प्रभारी सुधीर वर्मा का कहना है कि जो भी बुखार आ रहे है वो फीवर है न कि डेंगू है। मरीजो को भर्ती कर उनका बेहतर इलाज किया जा रहा है। 

RELATED ARTICLES
Jharkhand
few clouds
27.7 ° C
27.7 °
27.7 °
45 %
1.7kmh
21 %
Tue
28 °
Wed
35 °
Thu
38 °
Fri
39 °
Sat
40 °

Most Popular