Homeप्रदेशसितंबर में आशा एवं आशा संगिनियों का लखनऊ में दो दिवसीय प्रदर्शन

सितंबर में आशा एवं आशा संगिनियों का लखनऊ में दो दिवसीय प्रदर्शन

MNEWSUP


सितंबर 1व 2 को आशा कार्यकत्री का राजधानी में होगा जमावड़ा

लखनऊ। आल आशा एवं आशा संगिनी कार्यकर्ती सेवा समिति लखनऊ इको गार्डन में प्रान्तीय धरना प्रदर्शन 01 और 02 सितंबर को दो दिवसीय के लिए होने जा रहा है।

जिसमें प्रदेश के समस्त जनपद की आशा एवं आशा संगिनी बहनें शामिल होंगी। हमारी मांगे पूरी ना होने पर यह धरना प्रदर्शन अनिश्चितकालीन जारी रहेगा। जिसमें अम्बेडकरनगर की सभी आशा एवं आशा संगिनी भी शामिल होने जा रही हैं। जिसमें आशा एवं आशा संगिनी बहने दो दिन कार्य करने में असमर्थ रहेंगी।

ऑल आशा एवं आशा संगिनी कार्यकत्री सेवा समिति की प्रमुख मांगें निम्नलिखित हैं।

आशा और आशा संगिनी कार्यकर्ताओं के लिए प्रोत्साहन राशि पर आधारित भुगतान प्रणाली को तत्काल बंद किया जाए। इसके बजाय आशा कार्यकर्ताओं को न्यूनतम ₹18,000 प्रति माह का निश्चित और नियमित मानदेय दिया जाए। आशा संगिनी कार्यकर्ताओं को न्यूनतम ₹24,000 प्रति माह का निश्चित और नियमित मानदेय दिया जाए। यह मानदेय उनके द्वारा किए गए महत्वपूर्ण कार्यों, बढ़ती महंगाई और उनकी लंबी सेवा अवधि को देखते हुए न्यायसंगत हो।

सभी आशा और आशा संगिनी कार्यकर्ताओं को पेंशन, भविष्य निधि (PF), कर्मचारी राज्य बीमा (ESI) और अन्य सामाजिक सुरक्षा योजनाओं के दायरे में लाया जाए।

लंबे समय से संविदा पर कार्यरत आशा और आशा संगिनी कार्यकर्ताओं की सेवाओं को नियमित किया जाए और उन्हें स्थायी कर्मचारियों का दर्जा दिया जाए।

कार्यकर्ताओं के लिए सुरक्षित कार्य वातावरण सुनिश्चित किया जाए और उनके साथ होने वाले किसी भी प्रकार के दुर्व्यवहार या शोषण पर कठोर कार्रवाई की जाए।कार्यकर्ताओं के मानदेय का भुगतान नियमित और समय पर सुनिश्चित किया जाए, जिसमें किसी भी प्रकार की देरी न हो।

उन्हें आधुनिक चिकित्सा उपकरणों और तकनीकों का पर्याप्त प्रशिक्षण प्रदान किया जाए, और उनके कार्यों के लिए आवश्यक सभी संसाधन उपलब्ध करवाया जाए।

RELATED ARTICLES
Jharkhand
few clouds
27.7 ° C
27.7 °
27.7 °
45 %
1.7kmh
21 %
Tue
28 °
Wed
35 °
Thu
38 °
Fri
39 °
Sat
40 °

Most Popular