Homeप्रदेशस्कूल चलो अभियान के तहत गौरीगंज में भव्य रैली, नामांकन बढ़ाने पर...

स्कूल चलो अभियान के तहत गौरीगंज में भव्य रैली, नामांकन बढ़ाने पर जोर।

एसडीएम ने दिखाई हरी झंडी, नए छात्रों को बैग व स्टेशनरी देकर किया उत्साहवर्धन।

गौरीगंज (अमेठी)। जनपद में अधिक से अधिक बच्चों का विद्यालयों में नामांकन सुनिश्चित करने के उद्देश्य से विकास क्षेत्र गौरीगंज में ब्लॉक स्तरीय “स्कूल चलो अभियान” के अंतर्गत भव्य जागरूकता रैली का आयोजन किया गया। रैली का शुभारंभ तहसील गौरीगंज से हुआ। रैली को उपजिलाधिकारी प्रीति तिवारी, ब्लॉक प्रमुख गौरीगंज उमेश सिंह एवं खंड शिक्षा अधिकारी अर्जुन सिंह ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस दौरान क्षेत्र के विभिन्न विद्यालयों के शिक्षक एवं छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। बच्चों ने जागरूकता नारों के माध्यम से अभिभावकों को अपने बच्चों का अधिक से अधिक नामांकन कराने के लिए प्रेरित किया। रैली में जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी संजय तिवारी ने भी सहभागिता करते हुए नामांकन बढ़ाने पर विशेष जोर दिया। रैली नगर के प्रमुख मार्गों से होकर ब्लॉक मुख्यालय गौरीगंज पहुंचकर संपन्न हुई। इसके उपरांत ब्लॉक सभागार में आयोजित कार्यक्रम में नवीन नामांकित पांच बच्चों को बैग, स्टेशनरी एवं उपहार प्रदान कर उनका उत्साहवर्धन किया गया। साथ ही नए शैक्षिक सत्र की पुस्तकों का वितरण कर पुस्तक वितरण कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। खंड शिक्षा अधिकारी अर्जुन सिंह ने अभिभावकों से अपील करते हुए कहा कि वे अपने बच्चों का अधिक से अधिक नामांकन विद्यालयों में कराएं। उन्होंने बेसिक शिक्षा परिषद द्वारा संचालित योजनाओं, विद्यालयों में हो रहे कायाकल्प कार्यों एवं गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के प्रयासों की जानकारी भी साझा की। कार्यक्रम के दौरान विकास क्षेत्र गौरीगंज में सर्वाधिक नामांकन कराने वाले 10 शिक्षकों—प्रशांत विक्रम सिंह, पूर्णिमा, रामाशंकर यादव, वर्षा, राजेश गुप्ता, मोहम्मद वसीम आदि को सम्मानित किया गया। इस अवसर पर एडीओ एसएसटी कौशलेंद्र सिंह चंदेल, एआरपी प्रमोद तिवारी, अरविंद, बद्री, विशाल, हरकेश, महेंद्र, अभिषेक, अंकित, अश्वनी, पंकज शुक्ला, श्रीराम सोनी, जयराम कनौजिया, अनुराग शुक्ला, रविंद्र, नागेंद्र सिंह सहित अनेक शिक्षक एवं शिक्षा विभाग के अधिकारी उपस्थित रहे।

RELATED ARTICLES
Jharkhand
clear sky
26.8 ° C
26.8 °
26.8 °
21 %
0.8kmh
0 %
Sun
27 °
Mon
39 °
Tue
40 °
Wed
41 °
Thu
43 °

Most Popular