Homeप्रदेशजनगणना-2027 की तैयारियों को लेकर डीएम की अध्यक्षता में हुई बैठक l

जनगणना-2027 की तैयारियों को लेकर डीएम की अध्यक्षता में हुई बैठक l

एडिटर महफूज़ अहमद

जनगणना-2027 की तैयारियों को लेकर डीएम की अध्यक्षता में बैठक हुई आयोजित।

अमेठी। जनगणना-2027 के सफल क्रियान्वयन को सुनिश्चित करने हेतु जिलाधिकारी संजय चौहान की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में जनगणना की तैयारियों, प्रक्रिया एवं संबंधित अधिकारियों की जिम्मेदारियों पर विस्तृत चर्चा की गई। जिलाधिकारी ने जानकारी देते हुए बताया कि जनगणना-2027 देश की पहली ऐसी जनगणना होगी, जिसमें आंकड़ों का संग्रहण पूर्णतः डिजिटल माध्यमों से किया जाएगा। प्रगणकों द्वारा विशेष मोबाइल एप्लीकेशन के माध्यम से सीधे स्मार्टफोन पर परिवारों से आंकड़े संकलित किए जाएंगे। साथ ही नागरिकों को एक निर्धारित वेब पोर्टल के माध्यम से स्व-गणना का विकल्प भी उपलब्ध रहेगा। बैठक में बताया गया कि जनगणना की प्रक्रिया दो चरणों में संपन्न होगी। प्रथम चरण 22 मई से 20 जून 2026 तक संचालित किया जाएगा, जिसमें मकानों का सूचीकरण, उनकी स्थिति, उपलब्ध सुविधाएं एवं परिसंपत्तियों से संबंधित जानकारी एकत्र की जाएगी। द्वितीय चरण 9 फरवरी से 28 फरवरी 2027 तक चलेगा, जिसमें प्रत्येक व्यक्ति से संबंधित सामाजिक एवं आर्थिक विवरण जैसे आयु, लिंग, शिक्षा, वैवाहिक स्थिति एवं आजीविका से जुड़ी जानकारी एकत्र की जाएगी। जिलाधिकारी ने अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि जनगणना कार्य अत्यंत महत्वपूर्ण एवं संवेदनशील है, इसलिए सभी विभाग आपसी समन्वय के साथ समयबद्ध तरीके से तैयारियां पूर्ण करें। उन्होंने स्पष्ट रूप से निर्देश दिए कि प्रगणक एवं सुपरवाइजर की तैनाती प्रशिक्षण प्रारंभ होने से पूर्व ही सीएमएमएस पोर्टल पर अनिवार्य रूप से दर्ज की जाए। उन्होंने जोर देते हुए कहा कि आंकड़ों के संकलन में शुद्धता, पारदर्शिता एवं विश्वसनीयता सर्वोपरि होनी चाहिए। जनगणना कार्य में लगे कार्मिक अपने दायित्वों का निर्वहन पूर्ण निष्ठा, तटस्थता एवं राष्ट्र सेवा की भावना के साथ करें तथा किसी भी स्तर पर लापरवाही न बरती जाए। इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक सरवणन टी, अपर जिलाधिकारी (वि0/रा0) अर्पित गुप्ता, डीईएसटीओ पन्नालाल, डीपीआरओ मनोज त्यागी, डीआईओएस डॉ. राजेश द्विवेदी, बीएसए संजय तिवारी, समस्त उपजिलाधिकारी, तहसीलदार, अधिशासी अधिकारी नगर पालिका/पंचायत एवं अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

RELATED ARTICLES
Jharkhand
overcast clouds
29.8 ° C
29.8 °
29.8 °
34 %
1.1kmh
92 %
Wed
28 °
Thu
32 °
Fri
35 °
Sat
37 °
Sun
40 °

Most Popular