MNEWSUP
जगदीशपुर अमेठी।जनपद के थाना क्षेत्र शुकुल बाजार अंतर्गत ग्राम पंचायत अंकरा निवासी रत्नेश कुमार की अचानक तबीयत बिगड़ने से मौत हो गई।मृतक के परिजनों के मुताबिक मृतक एक प्राइवेट कम्पनी में काम करता था जिसके तहत वह कंपनी के किसी काम व मीटिंग के चलते बिहार गया हुआ था और वह वहां से 13 सितंबर दिन शनिवार सुबह बिहार से मनकापुर गोंडा रेलवे स्टेशन पर पहुंचे जहां पर अचानक उनकी तबीयत बिगड़ने लगी।वही मृतक का ड्राइवर जब उनको रिसीव करने स्टेशन पर पहुंचा तो देखा कि रत्नेश कुमार की तबियत बिगड़ रही थी और उन्हें खूब पसीना आ रहा था।वही मौके पर जीआरपी द्वारा उन्हें नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र लेकर जाया गया जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।स्थानीय पुलिस की सूचना पर परिजन मौके पर पहुंचे।पुलिस व जीआरपी ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा जहां पोस्टमार्टम होने के बाद परिजन शव लेकर पैतृक गांव अंकरा पहुंचे जहां रविवार 14 सितंबर को उनका अंतिम संस्कार नम आंखों से किया गया।वही रत्नेश कुमार की अचानक मौत होने से परिजनों में कोहराम मचा हुआ है।मृतक रत्नेश का एक पांच साल का लड़का और करीब सात साल की एक लड़की थी जिसके सिर से पिता का छाया उठ गया।वही मासूम बच्चों और मृतक की पत्नी का रो रोकर बुरा हाल है।



