Homeदेश - विदेशलगातार बढ़ती महंगाई के खिलाफ समाजवादी महिलाओं नें खोला मोर्चा

लगातार बढ़ती महंगाई के खिलाफ समाजवादी महिलाओं नें खोला मोर्चा

महफूज़ अहमद


👉महंगाई और गैस सिलेंडर पर फूटा महिला आक्रोश, 2027 में सत्ता परिवर्तन का बिगुल

👉पुनीता सिंह के नेतृत्व में रीता देवी को सदर विधानसभा उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी

लखनऊ समाजवादी महिला सभा एवं सांस्कृतिक प्रकोष्ठ की संयुक्त बैठक जनपद गाज़ीपुर शहर स्थित लोहिया भवन में उत्साहपूर्ण माहौल में संपन्न हुई।

बैठक की अध्यक्षता जिला पंचायत की पूर्व चेयरमैन सीमा यादव ने किया और महिला सभा की जिलाध्यक्ष विभा पाल के नेतृत्व में बैठक संम्पन हुई , जबकि इस बैठक में विशेष रूप में प्रदेश सचिव पुनीता सिंह ‘खुशबू’ की गरिमामयी उपस्थिति रही।

बैठक में बड़ी संख्या में महिला कार्यकर्ताओं एवं पदाधिकारियों की भागीदारी देखने को मिली, जहां संगठन की मजबूती, महिला भागीदारी और वर्तमान राजनीतिक हालात पर गहन चर्चा की गई।
कार्यक्रम के दौरान समाजसेवी एवं अपना समूह (स्वयं सहायता समूह) लोनेपुर की अध्यक्ष रीता देवी को समाजवादी महिला सभा का सदर विधानसभा उपाध्यक्ष नियुक्त किया गया।

जिलाध्यक्ष विभा पाल ने उन्हें विधिवत नियुक्ति पत्र सौंपते हुए कहा कि यह नियुक्ति न केवल संगठन के विस्तार की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है, बल्कि जमीनी स्तर पर सक्रिय महिलाओं को नेतृत्व में लाने की पार्टी की सोच को भी दर्शाती है। उन्होंने विश्वास जताया कि रीता देवी अपने अनुभव और सक्रियता से संगठन को और अधिक मजबूत करेंगी।

बैठक को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष विभा पाल ने प्रदेश सचिव पुनीता सिंह ‘खुशबू’ की सराहना करते हुए कहा कि उनके नेतृत्व में महिलाओं को जोड़ने का अभियान लगातार तेज हुआ है।

गांव-गांव और बूथ स्तर तक महिला कार्यकर्ताओं को संगठित कर पार्टी की नीतियों और विचारधारा को मजबूती से पहुंचाया जा रहा है, जिससे संगठन को नई ऊर्जा मिल रही है।
इस दौरान वक्ताओं ने बढ़ती महंगाई, विशेष रूप से रसोई गैस सिलेंडर के दामों में लगातार हो रही बढ़ोतरी को लेकर केंद्र और प्रदेश सरकार पर तीखा प्रहार किया।

उन्होंने कहा कि महंगाई ने आम आदमी की कमर तोड़ दी है और सबसे अधिक असर महिलाओं की रसोई पर पड़ा है। घरेलू बजट पूरी तरह बिगड़ चुका है, लेकिन सरकार इस गंभीर मुद्दे पर संवेदनशीलता दिखाने में नाकाम रही है।

उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार जनता की मूलभूत समस्याओं से ध्यान हटाकर अन्य मुद्दों में उलझी हुई है।
प्रदेश सचिव पुनीता सिंह ‘खुशबू’ ने अपने संबोधन में कहा कि किसी भी राजनीतिक दल की मजबूती उसके कार्यकर्ताओं की सक्रियता और जनसंपर्क पर निर्भर करती है।

उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वे घर-घर जाकर लोगों को समाजवादी विचारधारा से जोड़ें और पार्टी की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाएं। उन्होंने विशेष रूप से पीडीए (पिछड़ा, दलित, अल्पसंख्यक) समाज को जागरूक करने और उन्हें संगठन से जोड़ने पर जोर दिया।

उन्होंने कहा कि बूथ स्तर तक मजबूत नेटवर्क खड़ा कर ही आगामी चुनावों में सफलता हासिल की जा सकती है।
बैठक में वर्ष 2027 के विधानसभा चुनाव को लेकर भी रणनीतिक चर्चा की गई।

वक्ताओं ने एक स्वर में कहा कि वर्तमान सरकार की नीतियों से जनता में असंतोष बढ़ रहा है और आने वाले समय में जनता बदलाव के लिए तैयार है। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि संगठित प्रयासों और मजबूत रणनीति के बल पर समाजवादी पार्टी आगामी चुनाव में बेहतर प्रदर्शन करेगी।

कार्यक्रम के अंत में सभी कार्यकर्ताओं से संगठन को और अधिक सशक्त बनाने तथा जनहित के मुद्दों को मजबूती से उठाने का संकल्प दिलाया गया।

RELATED ARTICLES
Jharkhand
scattered clouds
32 ° C
32 °
32 °
17 %
6.6kmh
38 %
Thu
30 °
Fri
35 °
Sat
37 °
Sun
40 °
Mon
40 °

Most Popular