Mnewsup
नाली सफाई के विवाद ने जब आक्रमक रुप लेते हुए दो पक्षों के झगड़े ने तो स्वच्छ भारत मिशन की पूरी तरह कलई खोल कर रख दिया उत्तर प्रदेश की डबल इंजन की सरकार जहां स्वच्छ भारत मिशन के लिए करोड़ों रुपए खर्च कर रही है वहीं फतेहपुर जिले के खागा थाना क्षेत्र के कुम्भीपुर गांव में गंदगी का अंबार लगा हुआ है जिसके चलते गरीब महिलाओं को अपनी जान जोखिम में डालनी पड रही प्राप्त जानकारी के मुताबिक गांव की रहने सुनीता देवी ने पड़ोस की रहनेवाली महिला को नाली में कूड़ा डालने रोका तो उसका पारा सातवें आसमान पर चढ़ गया और उसने सुनीता देवी पर ईंट और डंडों से प्रहार करके सर फोड़ दिया वहीं सुनीता देवी को गंभीर चोटे आई वहीं थानाध्यक्ष रमेश सिंह पटेल से बात करने पर उन्होंने बताया कि प्राप्त तहरीर के आधार मुकदमा दर्ज कर जांच की जा रही है



