Homeस्वास्थ्यजगदीशपुर के ट्रामा सेंटर में अल्ट्रासाउंड सुविधा की शुरु आत

जगदीशपुर के ट्रामा सेंटर में अल्ट्रासाउंड सुविधा की शुरु आत

 तीन साल से धूल फांक रही मशीन  चालू, होने से  पहले दिन 5 मरीजों की हुई जांच

चीफ एडिटर महफूज अहमद

जगदीशपुर अमेठी l  ट्रामा सेंटर जगदीशपुर में मरीजों को अब अल्ट्रासाउंड की सुविधा मिलना शुरु हो गई हैं l जगदीशपुर विधायक सुरेश पासी ने फीता काटकर अल्ट्रासाउंड सेंटर का उद्घाटन किया। यह मशीन पिछले तीन साल से रेडियोलॉजिस्ट की कमी के कारण बेकार पड़ी थी। अब रेडियोलॉजिस्ट आदित्य सिंह की तैनाती के साथ सेवाएं शुरू हो गई हैं। कोविड काल के दौरान सांसद स्मृति ईरानी के प्रयास से बोईंग इंडिया प्राइवेट लिमिटेड ने ट्रामा सेंटर को सीटी स्कैन और अल्ट्रासाउंड मशीन दी थी। सीटी स्कैन मशीन तो कुछ समय बाद शुरू हो गई थी। लेकिन अल्ट्रासाउंड सेवा शुरू नहीं हो पाई थी। सीएमओ डॉ. अंशुमान सिंह ने बताया कि रेडियोलॉजिस्ट की तैनाती के बाद सेवा शुरू की गई है। चिकित्सा अधीक्षक डॉ. संजय के अनुसार पहले दिन पांच मरीजों ने अल्ट्रासाउंड जांच कराई। इस सुविधा से मरीजों को अब बाहर नहीं जाना पड़ेगा। उनके समय और पैसे दोनों की बचत होगी। ट्रामा सेंटर में रोज बड़ी संख्या में मरीजों को अल्ट्रासाउंड की सलाह दी जाती है। पहले कई मरीज खर्च और समय की वजह से जांच नहीं करा पाते थे।

RELATED ARTICLES
Jharkhand
few clouds
27.7 ° C
27.7 °
27.7 °
45 %
1.7kmh
21 %
Tue
28 °
Wed
35 °
Thu
38 °
Fri
39 °
Sat
40 °

Most Popular