Homeप्रदेशरोडवेज बस पर गूलर का पेड़ गिरने से पांच लोगों की मौत,...

रोडवेज बस पर गूलर का पेड़ गिरने से पांच लोगों की मौत, एक गम्भीर रूप से घायल

चीफ एडिटर महफूज़ अहमद

मृतक के परिजनों को जिला प्रशासन देगा 5 लाख रुपये की आर्थिक मदद

बाराबंकी। हैदरगढ़ रोड पर हरख के निकट रोडवेज बस पर गूलर का पेड़ गिर जाने से दो महिला एडीओ ,एक शिक्षिका, बस ड्राइवर व एक अन्य महिला यात्री की दर्दनाक मौत हो गई और एक घायल महिला का जिला अस्पताल में इलाज चल रहा है। सूचना पर जिलाधिकारी शशांक त्रिपाठी व जैदपुर विधायक गौरव रावत ने मौके पर पहुँचकर जानकारी प्राप्त की। उत्तर प्रदेश सड़क परिवहन निगम की अनुबंधित बस शुक्रवार की सुबह साढ़े दस बजे यूपी 41 एटी 7033 सवारियों को लेकर बाराबंकी बस स्टॉप से हैदरगढ़ के लिए रवाना हुई थी। यात्रा के दौरान बाराबंकी-हैदरगढ़ मार्ग पर हरख के समीप राजाबाजार में सड़क किनारे स्थित एक गूलर का पेड़ भारी बारिश के कारण अचानक बस पर गिर पड़ा, जिससे बस क्षतिग्रस्त हो गई औ यात्री घायल हो गए। घटना की सूचना मिलते ही प्रशासनिक एवं पुलिस अधिकारियों के साथ राहत एवं बचाव दल मौके पर पहुँचा। तत्काल कार्रवाई करते हुए घायलों को प्राथमिक उपचार हेतु जिला अस्पताल ट्रॉमा सेंटर भेजा गया। बस में मौजूद शेष यात्रियों का भी मौके पर प्राथमिक उपचार कर उन्हें सुरक्षित उनके गंतव्य तक भेजा गया। सड़क हादसे में
भिटरिया के जेठौति निवासी बस चालक संतोष कुमार पुत्र देव नारायण उम्र 40 वर्ष, जनपद रायबरेली के भिखीपुर इन्हौना निवासी रफीकुन निशां पत्नी मो अली उम्र करीब 75 वर्ष देवा दर्शन के लिए आयी थी। नगर कोतवाली के मोहल्ला गुलरिया गार्दा निवासी शिक्षिका शिक्षा मेहरोत्रा पत्नी विनय कुमार उम्र 55 वर्ष, हरख ब्लॉक में एडीओ एसटी के पद पर कार्यरत जूही सक्सेना पुत्री मदन मोहन सक्सेना उम्र 28 वर्ष जो कि शहर के राजकमल रोड निकट संतोषी माता मंदिर व नगर कोतवाली के उत्तर टोला बंकी निवासी मीना श्रीवास्तव पत्नी दुर्गेश कुमार उम्र 35 वर्ष जोकि हरख ब्लॉक के एडीओ डब्ल्यू के पद पर तैनात थी। थाना कोठी निवासी कोटवा की शैल कुमारी पत्नी सुधीर कुमार उम्र 36 वर्ष गंभीर रूप से घायल हो गई। जिलाधिकारी शशांक त्रिपाठी ने स्वयं घटना स्थल पर पहुँचकर राहत कार्यों की निगरानी की तथा घायलों के उपचार की व्यवस्था सुनिश्चित की। राहत एवं बचाव टीम द्वारा क्षतिग्रस्त पेड़ को हटाकर सड़क मार्ग को शीघ्र साफ कराया गया, जिससे यातायात पुनः सुचारु हो गया। बस में 60 यात्री थे शेष सभी को सुरक्षित रूप से निकालकर उनके घर भेजने की व्यवस्था की गई है।जिलाधिकारी ने बताया कि मृतकों के परिजनों को परिवहन निगम के माध्यम से 5 लाख रुपए की आर्थिक सहायता प्रदान की जाएगी।

RELATED ARTICLES
Jharkhand
overcast clouds
39.7 ° C
39.7 °
39.7 °
19 %
2.2kmh
88 %
Wed
40 °
Thu
42 °
Fri
43 °
Sat
42 °
Sun
43 °

Most Popular