Homeकारोबारयूनियन बैंक ऑफ़ इंडिया का आउटरीच प्रोग्राम संपन्न, हितग्राहियों को मिले पांच...

यूनियन बैंक ऑफ़ इंडिया का आउटरीच प्रोग्राम संपन्न, हितग्राहियों को मिले पांच करोड़ के स्वीकृत पत्र

M NEWS UP

फतेहपुर बाराबंकी। यूनियन बैंक ऑफ़ इंडिया की ओर से एमएसएमई आउटरिक प्रोग्राम का आयोजन सोमवार को ब्लॉक ऑफिस पूरा बाजार सभागार अयोध्या में किया गया। कार्यक्रम में 20 हितग्राहियों को विभिन्न योजनाओं के तहत 5 करोड़ के ऋण स्वीकृति पत्र प्रदान किए गए। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे गन्ना समिति अध्यक्ष दीपेंद्र सिंह, सहकारी समिति अध्यक्ष लाल सिंह व बैंक महाप्रबंधक राजेश कुमार ने संयुक्त रूप से मां सरस्वती की प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्वलित कर इसका शुभारंभ किया। इस दौरान महाप्रबंधक में समारोह को संबोधित करते हुए कहा, हमारा यूनियन बैंक ऑफ़ इंडिया भारत सरकार की एमएसएमई योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है। विशेषकर लखपति दीदी योजना से महिलाओं को ज्यादा से ज्यादा जोड़ने की बात कही। वही ग्राहकों से अपील करते हुए कहा, कि अपने आसपास के साथियों व समाज के लोगों को यूनियन बैंक से जोड़कर विभिन्न योजनाओं का लाभ दिलाए जिससे समाज के हर एक घर का आर्थिक विकास हो सके। अगले उद्बोधन में यूनियन बैंक ऑफ़ इंडिया अयोध्या क्षेत्र प्रमुख अरुण कुमार श्रीवास्तव ने प्रधानमंत्री मुद्रा योजना, जीवन ज्योति योजना एवं सुरक्षा बीमा योजना का लाभ लेने के लिए लोगों को प्रेरित किया। महाप्रबंधक कार्यालय से पहुंची अंकिता श्रीवास्तव ने महिला सशक्तिकरण पर विस्तार से अपने विचार साझा किये। कार्यक्रम समापन के पूर्व क्षेत्र प्रमुख शैलेंद्र भदोरिया ने सभी आगंतुकों का हृदय से आभार व्यक्त किया। इस दौरान सीएम युवा योजना के तहत करीब 20 हितग्राहियों को 5 करोड़ की स्वीकृत पत्र प्रदान किए गए। तत्पश्चात विभिन्न जिलों के बैंक मित्रों को उनके उत्कृष्ट कार्य के लिए प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया l इस कार्यक्रम में जिला अंबेडकर व अयोध्या के सभी शाखा प्रमुख के साथ करीब 340 बैंक ग्राहक मौजूद रहे। कार्यक्रम का सफल संचालन वरिष्ठ प्रबंधक रवि किरण करपात्री ने किया। इस मौके पर क्षेत्रीय कार्यालय से एकांत सिंन्हा, कुशल त्रिपाठी, जुगल किशोर, श्रुति श्रीवास्तव, सरस श्रीवास्तव, जटाशंकर, प्रशांत सिंह सहित बड़ी संख्या में क्षेत्रीय लोग मौजूद रहे।

RELATED ARTICLES
Jharkhand
clear sky
33.9 ° C
33.9 °
33.9 °
29 %
2.8kmh
0 %
Tue
34 °
Wed
36 °
Thu
39 °
Fri
40 °
Sat
40 °

Most Popular