Homeजीवन मंत्रनगर पंचायत सुबहा का सभासद भ्रष्टाचार से आहत होकर पानी की टंकी...

नगर पंचायत सुबहा का सभासद भ्रष्टाचार से आहत होकर पानी की टंकी पर चढ़कर आत्मदाह की धमकी दी


नगर पंचायत सुबेहा में उस समय प्रशासनिक अधिकारियो में हड़कंप मच गया जब अधिशासी अधिकारी व लिपिक सतीश श्रीवास्तव की भ्रष्ट कार्यशैली से आहत होकर पट्टी वार्ड सभासद कार्यालय परिसर में बनी पानी की टंकी के ऊपर चढ़कर आत्म दाह की धमकी देने लगा ।घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस व स्थानीय लोगो ने सभासद को समझा बुझाकर नीचे उतारने का प्रयास किया। लेकिन सभासद कार्यवाही की जिद पर अड़ा रहा। करीब तीन घंटे बाद मौके पर पहुंचे एस डी एम ने कार्यवाही का आश्वाशन दिया। जिसके बाद सभासद नीचे उतरा । उल्लेखनीय है कि
नगर पंचायत सुबेहा के पट्टी वार्ड के सभासद विशाल निषाद ने बीती 13 अगस्त को जिलाधिकारी को शिकायती पत्र देकर अवगत कराया था कि उनके वार्ड में ठेकेदार सुंदरम शर्मा द्वारा सुनील के घर से रामखेलावन के घर तक आर सी सी नाला का निर्माण कराया जा रहा है जिसमें बड़े पैमाने पर अनियमितता बरती जा रही है। नाले को रोड से 3 फीट नीचे बना दिया गया है अभी बनकर तैयार नहीं हुआ की नाला मिट्टी से पट गया है। मानक के अनुरूप सामग्री का भी उपयोग नहीं किया जा रहा है। जिससे ज्यादा दिन टिकाऊ नहीं रह सकता है। इसके अलावा वार्ड में पप्पू के घर से बलराम के घर तक सीसी नाली बनाई गई है जिसमें भी घटिया सामग्री का इस्तेमाल किया गया है। जिसकी शिकायत नगर पंचायत के ई ओ से की गई लेकिन कोई कार्यवाही नहीं हुई। इसके अलावा खुली बैठक में जो भी प्रस्ताव दिए जाते हैं उन प्रस्ताव को पारित पास ना करके मनमानी तरीके से प्रस्ताव बनाकर सभासद के फर्जी हस्ताक्षर बनाकर प्रस्ताव पास कर सरकारी धन का बंदर बांट किया जाता है। सभासदों को विकास से संबंधित कोई जानकारी नहीं दी जाती है। वार्ड में कितने सफाई कर्मी की तैनाती है उनकी सूची भी उपलब्ध नहीं कराई जाती । नगर पंचायत में तैनात अधिशाषी अधिकारी अशोक कुमार खरवार व लिपिक सतीश श्रीवास्तव जो नियमित कार्यालय नहीं आते हैं हमेशा कार्यालय से नदारत ही रहते है। सफाई कर्मी कस्पी के भरोसे नगर पंचायत चलाई जा रही है। अधिकारी के उपस्थित न रहने से वार्ड के नागरिकों व सभासदों को काफी असुविधा का सामना करना पड़ता है। लिपिक सतीश श्रीवास्तव पिछले 15 वर्षों से इसी कार्यालय में तैनात हैं जो की काफी भ्रष्टाचार फैलाए हुए हैं। मामले की शिकायत के एक सप्ताह बीत जाने के बाद कोई कार्रवाई नहीं हुई। बुधवार की सुबह सभासद पानी की टंकी पर चढ़ गया और आत्म दाह करने की धमकी देना शुरू कर दिया इसकी भनक वार्ड के अन्य सभासदों को हुई वह भी मौके पर पहुंच गए। वही प्रभारी निरीक्षक कृष्णकांत सिंह भी दलबल के साथ मौके पर पहुंच गए ।पुलिस स्थानीय लोगों ने समझा बूझकर नीचे उतरने का प्रयास किया लेकिन सभासद नीचे नहीं उतरा और सक्षम अधिकारी के आने व कार्रवाई की बात पर अड़ा रहा।सूचना पर मौके पर पहुंचे एसडीएम राजेश विश्वकर्मा ने तत्काल कार्रवाई करने व भ्रष्टाचार के खिलाफ कमेटी गठित कर जांच करने का आश्वासन दिया इसके बाद सभासद नीचे उतरा। करीब 3 घंटे तक सभासद टंकी पर चढ़ा रहा और हंगामा होता रहा। सभासद के टंकी से नीचे उतरने के बाद प्रशासन ने राहत की सांस महसूस की ।एस डी एम हैदरगढ़ राजेश विश्वकर्मा ने बताया कि तत्काल बाबू के अधिकार सीज कर दिए गए हैं। सभासद से मिले शिकायती पत्र पर कमेटी गठित कर जांच कर उचित कार्रवाई की जाएगी।

RELATED ARTICLES
Jharkhand
light rain
24.7 ° C
24.7 °
24.7 °
98 %
2.8kmh
96 %
Tue
31 °
Wed
31 °
Thu
31 °
Fri
31 °
Sat
30 °

Most Popular