Homeदेश - विदेशतिलोई के मौर्य समाज का रायबरेली में विरोध 

तिलोई के मौर्य समाज का रायबरेली में विरोध 

 चंद्रगुप्त मौर्य पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने वाले के गिरफ्तारी की मांग

 गिरफ्तारी न होने पर चक्का जाम की दी चेतावनी 

चीफ एडिटर महफूज़ अहमद

तिलोई अमेठी l तिलोई का मौर्या समाज रायबरेली में मौर्य समाज के लोगों के साथ मिलकर जिला कलेक्टर कार्यालय का घेराव किया। स्थानीय निवासी आशीष तिवारी ने सोशल मीडिया पर सम्राट चंद्रगुप्त मौर्य और सम्राट अशोक महान के बारे में आपत्तिजनक टिप्पणियां की थीं। तिवारी ने मौर्य वंश के सम्राटों और मौर्य समाज के लोगों के प्रति अभद्र भाषा का प्रयोग किया था। अमेठी के बहादुरपुर निवासी सुशील कुमार मौर्य के नेतृत्व में हजारों लोग रायबरेली पहुंचे।प्रदर्शनकारियों ने आशीष तिवारी की गिरफ्तारी के लिए प्रशासन को 48 घंटे का समय दिया है। उन्होंने चेतावनी दी है कि यदि समय सीमा में गिरफ्तारी नहीं हुई, तो रायबरेली और अमेठी में चक्का जाम किया जाएगा।

पुलिस अधीक्षक रायबरेली डा यशवीर सिंह ने प्रदर्शनकारियों को 24 घंटे में आरोपी की गिरफ्तारी का आश्वासन दिया है।

RELATED ARTICLES
Jharkhand
light rain
24.7 ° C
24.7 °
24.7 °
98 %
2.8kmh
96 %
Tue
31 °
Wed
31 °
Thu
31 °
Fri
31 °
Sat
30 °

Most Popular