Homeप्रदेशडिवाइडर से टकराकर बाइक सवार की मौत 

डिवाइडर से टकराकर बाइक सवार की मौत 

चीफ एडिटर महफूज़ अहमद

जगदीशपुर अमेठी।बाइक सवार अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकराकर गंभीर रूप से घायल हो गया जिसे ईलाज के लिए अस्पताल मे भर्ती कराया गया जहाँ चिकित्सको ने उसे ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया जिसकी रास्ते मे मौत हो गई।

कमरौली थाना क्षेत्र के लखनऊ वाराणसी फोरलेन पर स्थित कठौरा गांव के समीप घटना उस वक्त घटी जब मुसाफिरखाना थाना क्षेत्र के दादरा गांव निवासी दीपक सिंह उम्र लगभग 32 वर्ष जो बाइक द्वारा किसी कार्यवश जा रहे थे अचानक बाइक अनियंत्रित होकर डिवाइडर से जा टकराई जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल को ईलाज हेतु सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र जगदीशपुर मे भर्ती कराया जहाँ चिकित्सको ने हालत गंभीर देख  ट्रामा सेंटर लखनऊ रेफर कर दिया जिसकी रास्ते मे ले जाते समय मौत हो गई। इस संबंध मे पुलिस ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम को भेजकर आवश्यक कार्यवाई जारी है।

RELATED ARTICLES
Jharkhand
light rain
24.7 ° C
24.7 °
24.7 °
98 %
2.8kmh
96 %
Tue
31 °
Wed
31 °
Thu
31 °
Fri
31 °
Sat
30 °

Most Popular