Homeप्रदेश17 नये डॉक्टरो की नियुक्ति से सुधरेगी अमेठी की स्वास्थ्य व्यवस्था l

17 नये डॉक्टरो की नियुक्ति से सुधरेगी अमेठी की स्वास्थ्य व्यवस्था l

अमेठी को मिले 17 नये डॉक्टर केन्द्रो को मिलेगी बेहतर स्वास्थ्य व्यवस्था l

चीफ एडिटर महफूज़ अहमद

गौरीगंज अमेठी l राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के तहत अमेठी जिले में 17 नए डॉक्टरों की नियुक्ति की गई है। जिला अधिकारी संजय कुमार द्वारा गठित पैनल ने साक्षात्कार के माध्यम से इन डॉक्टरों का चयन किया है। नए नियुक्त डॉक्टरों को जिले के विभिन्न स्वास्थ्य केंद्रों में तैनात किया गया है। डॉ मनाली सिंह संग्रामपुर, डॉ ज्योति मिश्रा शाहगढ़ और डॉ शशांक तिवारी मुसाफिरखाना सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में सेवाएं देंगे। डॉ शिवानंद दुवेदी शुकुल बाजार, डॉ निखिल सिंह भेटुआ और डॉ पूजा सरोज जगदीशपुर में तैनात हुए हैं। डॉ सुनील कुमार सोनकर को अर्बन आयुष्मान केंद्र बहादुरपुर और डॉ कोमल को चाइल्ड केयर यूनिट मलिक मोहम्मद जायसी संयुक्त जिला अस्पताल गौरीगंज में नियुक्त किया गया है। डॉ संदीप कुमार जामो, डॉ विवेक कुमार गौतम तिलोई और डॉ सौरभसिंह सिंहपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में कार्य करेंगे। डॉ सादाब आलम भादर, डॉ ओम प्रकाश यादव टेली मेडिसिन मोहम्मद जायसी संयुक्त जिला अस्पताल गौरीगंज में सेवाएं देंगे। डॉ अजित सिंह जगदीशपुर, डॉ अंकित सिंह गौरीगंज और डॉ हितेश शर्मा अर्बन आयुष्मान केंद्र गौरीगंज में तैनात हुए हैं।

मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने सभी डॉक्टरों को 1 सितंबर से एक सप्ताह के भीतर कार्यभार संभालने के निर्देश दिए हैं। इन नियुक्तियों से जिले के उन स्वास्थ्य केंद्रों को विशेष लाभ होगा जहां डॉक्टरों की कमी थी। इससे आम लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं मिलेंगी 

RELATED ARTICLES
Jharkhand
light rain
24.7 ° C
24.7 °
24.7 °
98 %
2.8kmh
96 %
Tue
31 °
Wed
31 °
Thu
31 °
Fri
31 °
Sat
30 °

Most Popular