Homeप्रदेशगांधी जयंती समारोह मनाए जाने की तैयारियों को लेकर जिलाधिकारी ने की...

गांधी जयंती समारोह मनाए जाने की तैयारियों को लेकर जिलाधिकारी ने की बैठक।

महफूज अहमद

जनपद में “गॉधी जयन्ती“ के अवसर पर आयोजित किये जाए विभिन्न कार्यक्रम।

अमेठी। जिलाधिकारी संजय चौहान की अध्यक्षता में आज कलेक्ट्रेट सभागार में 02 अक्टूबर को गांधी जयन्ती समारोह को सम्मानपूर्वक आयोजित किये जाने के सम्बन्ध में बैठक आयोजित हुई। बैठक में जिलाधिकारी ने कहा कि सभी राजकीय भवनों पर राष्ट्रीय ध्वज फहराया जाये, कार्यालयों, विद्यालयों में महात्मा गांधी जी के चित्र का अनावरण व माल्यार्पण किया जाये। गांधी जी के जीवन-संघर्ष उनकी देश-सेवा, उनके जीवन-मूल्यों पर प्रकाश डाला जाये। विशेष रूप से निर्बलों एवं कमजोरों के कल्याण सम्बन्धी “अन्त्योदय की उनकी अवधारणा, भावनात्मक एकता, राष्ट्रीय एकता एवं अखण्डता के सम्बन्ध में उनके विचारों को प्रसारित किया जाये। स्कूलों और कॉलेजों में गांधीवादी जीवन-दृष्टि का प्रचार तथा गांधी जी के जीवन के विभिन्न पहलुओं पर विद्यार्थियों की वाद-विवाद प्रतियोगिता एवं गोष्ठी आयोजित की जाये। महिलाओं की उन्नति के लिए राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी द्वारा बताये गये मार्ग का अनूकरण करने, बालिका शिक्षा को बढ़ावा देने, दहेज प्रथा की समाप्ति तथा महिलाओं को आर्थिक-सामाजिक क्षेत्र में आगे बढ़ने का अवसर देने और सामाजिक चेतना पैदा करने के लिए महिला सशक्तीकरण के उद्देश्य से जन-सामान्य, विशेषकर महिलाओं को जागरूक करने हेतु प्रभावी अभियान चलाया जाये। जिलाधिकारी ने कहा कि गांधी जयंती से पूर्व सभी सार्वजनिक स्थलों, कार्यालयों आदि में अभियान चलाकर साफ-सफाई करायी जाये। बैठक में पुलिस अधीक्षक अपर्णा रजत कौशिक, अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व अर्पित गुप्ता, अपर पुलिस अधीक्षक ज्ञानेंद्र कुमार सिंह, डीडीओ वीरभानु सिंह, समस्त उपजिलाधिकारी सहित अन्य संबंधित अधिकारी मौजूद रहे।

RELATED ARTICLES
Jharkhand
light rain
24.7 ° C
24.7 °
24.7 °
98 %
2.8kmh
96 %
Tue
31 °
Wed
31 °
Thu
31 °
Fri
31 °
Sat
30 °

Most Popular