Homeदेश - विदेशनिकाली गई भव्य तिरंगा यात्रा एवं साइबर अवेयरनेस रैली !

निकाली गई भव्य तिरंगा यात्रा एवं साइबर अवेयरनेस रैली !


लखनऊ | खालसा इंटर कॉलेज में 80 वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया गया | मुख्य अतिथि कॉलेज प्रबंधक एवं लखनऊ गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के अध्यक्ष स. राजेन्द्र सिंह बग्गा ने ध्वजारोहण किया | राष्ट्रगीत बंदे मातरम् एवं राष्ट्रगान के सामूहिक गान उपरांत एनसीसी केडेट्स ने मुख्य अतिथि को गार्ड ऑफ़ ऑनर पेश किया | इससे पूर्व उत्साह से भरे कॉलेज के छात्र छात्राओं ने तिरंगा यात्रा एवं साइबर अवेयरनेस रैली निकाली |

एनसीसी केडेट्स एवं स्काउट्स व गाइड्स बैंड की धुन पर कदम -ताल करते हुए तिरंगा यात्रा में “बंदे मातरम्,भारत माता की जय एवं देश के अमर शहीदों की जय ” के उद्घोष से अमर शहीदों का स्मरण कर रहे थे वहीं दूसरी ओर साइबर अवेयरनेस रैली निकालकर क्षेत्रवासियों को साइबर क्राइम के प्रति जागरूक कर रहे थे | कॉलेज प्रधानाचार्य स. विरेंद्र सिंह के नेतृत्व में कॉलेज से प्रातः 8 बजे प्रारम्भ हुई तिरंगा यात्रा, थाना नाका चौराहा, पानदरीबा मार्ग, चारबाग रेलवे स्टेशन मार्ग, गुरु नानक डिग्री कॉलेज मार्ग होते हुए लगभग लगभग 10 बजे कॉलेज पहुंचकर सम्पन्न हुई |

तिरंगा यात्रा एवं साइबर अवेयरनेस रैली में थाना नाका प्रभारी विवेक चौधरी सहित पुलिस बल,कॉलेज स्टॉफ व भारी संख्या में कॉलेज गणवेश में छात्र -छात्राएं शामिल हुए |थाना नाका के संयोजन में निकाली गई साइबर अवेयरनेस रैली के समापन उपरांत कॉलेज में एनसीसी केडेट्स ने थाना नाका प्रभारी सहित पुलिस बल को गार्ड्स ऑफ़ ऑनर पेश किया | थाना नाका पुलिस द्वारा सभी बच्चों को केले व बिस्किट्स के पैकेट्स वितरित किये गये |

तिरंगा यात्रा उपरांत आयोजित सांस्कृतिक कार्यक्रम में बच्चों ने देशभक्ति से ओतप्रोत गीत, भाषण व नृत्य की मनमोहक प्रस्तुति से समा बांधा | कार्यक्रम का संचालन शिक्षक स. जसविंदर सिंह ने किया |

इस अवसर पर अपने सम्बोधन में मुख्य अतिथि स. राजेन्द्र सिंह बग्गा ने देश को आजाद कराने में अपने प्राणों को न्योछावर करने वाले अमर शहीदों को नमन किया एवं बच्चों द्वारा प्रस्तुत सांस्कृतिक कार्यक्रम की सराहना की |

उन्होने खेल के क्षेत्र में नेशनल स्तर पर कॉलेज का नाम रोशन करने वाले कॉलेज के कराटे के खिलाड़ियों एवं सेवा कार्यों में उत्कृष्ट सहभागिता करने वाले एनसीसी केडेट्स को सम्मानित किया | इस दौरान क्षेत्र के वरिष्ठ व्यापारी नेता एवं गुरुद्वारा नाका हिंडोला के पूर्व वरिष्ठ उपाध्यक्ष स. राजेन्द्र सिंह दुआ एवं कॉलेज के सेवानिवृत शिक्षक रामलाल मौजूद रहे |

प्रवक्ता वी.के.श्रीवास्तव ने मुख्य अतिथि सहित समस्त शिक्षकों, शिक्षिकाओं एवं कर्मचारियों को अपनी ओर से बैज लगाया | वह राष्ट्रीय पर्व पर इस व्यक्तिगत सेवा को विगत 20 वर्षों से कर रहे हैँ |
कार्यक्रम समापन उपरांत कॉलेज प्रधानाचार्य स. विरेंद्र सिंह ने सभी अतिथियों का आभार व्यक्त किया | सभी बच्चों को मिष्ठान वितरित किया गया |

RELATED ARTICLES
Jharkhand
overcast clouds
26.2 ° C
26.2 °
26.2 °
91 %
4.4kmh
100 %
Mon
26 °
Tue
27 °
Wed
26 °
Thu
28 °
Fri
31 °

Most Popular