Homeप्रदेशआवास विकास कॉलोनी में जलभराव पानी निकासी की व्यवस्था ध्वस्त

आवास विकास कॉलोनी में जलभराव पानी निकासी की व्यवस्था ध्वस्त

 कॉलोनी वासियों ने एसडीएम को सौंपा ज्ञापन

चीफ एडिटर महफूज़ अहमद

अमेठी  आवास विकास कॉलोनी में पानी निकासी की समस्या से परेशान लोगों ने तहसील दिवस में पहुंचकर एसडीएम को ज्ञापन सौंपा है। धम्मौर रोड पर स्थित इस कॉलोनी में सैकड़ों मकान हैं। यहां प्रदेश सरकार के पूर्व मंत्री गायत्री प्रसाद प्रजापति का आवास और कार्यालय भी है। उनकी पत्नी महाराजी प्रजापति वर्तमान में अमेठी की विधायक हैं। नगर पंचायत के अधीन इस आवासीय कॉलोनी को कोई बुनियादी सुविधाएं नहीं मिल रही हैं। कॉलोनी की सड़क 40 वर्षों में केवल एक बार बनी है, जो अब पूरी तरह जर्जर हो चुकी है। नालियों की स्थिति भी खराब है। बारिश के समय पूरी कॉलोनी में घुटनों तक पानी भर जाता है।

पहले कॉलोनी का पानी दक्षिण दिशा में स्थित तालाब में जाता था। अब वहां बाईपास बन गया है। कॉलोनी वासी पिछले कई सालों से इस समस्या से जूझ रहे हैं। बार-बार शिकायत के बाद भी सिर्फ आश्वासन ही मिलता रहा है।

अधिकारी को तत्काल कार्रवाई का आदेश दिया

एसडीएम ने शिकायती पत्र का संज्ञान लेते हुए नगर पंचायत के अधिशासी अधिकारी को तत्काल कार्रवाई का आदेश दिया है। इस दौरान डॉ. राजेश सिंह, डॉ. संजय सिंह, अर्पित शुक्ला, अभिषेक तिवारी समेत कई लोग मौजूद थे।

RELATED ARTICLES
Jharkhand
light rain
24.7 ° C
24.7 °
24.7 °
98 %
2.8kmh
96 %
Tue
31 °
Wed
31 °
Thu
31 °
Fri
31 °
Sat
30 °

Most Popular