Homeकारोबारजनपद में मानकों को ताक पर रखकर चल रहे हैं कल-कारखाने, विभाग...

जनपद में मानकों को ताक पर रखकर चल रहे हैं कल-कारखाने, विभाग खानापूर्ति तक सीमित।।

Big Breaking

सहारनपुर का प्रदूषण नियंत्रक विभाग बना सफेद हाथी।।

सफेद हाथी जब आप देखते हैं तो मन बड़ा प्रसन्न होता है बच्चे भी देखकर ताली बजाते हैं और खुश होते हैं और वह सफेद हाथी एक जगह ही बंधा हुआ बस अपने कान हिलाता है अपने सूंड को हिलाकर अठखेलियाँ करता है जो बड़ा मनलुभावन होता है।
एकदम ठीक ऐसे ही सहरानपुर का प्रदूषण नियंत्रक विभाग है जो केवल एक विभाग है विभाग में स्टाफ और अधिकारी हैं जो कुर्सी पर बैठे बैठे ही अपना सारा काम करते रहते हैं क्षेत्र में कहाँ क्या हो रहा उन्हें इससे कोई मतलब नही। कल कारखानों की, ईंट के भट्टों की , खनन क्रेशरों सहित अन्य संबंधित कई और इनके कार्यक्षेत्र की फ़ाइलें यहां पड़ी हुई है जिनसे केवल इन्हें बस लगान वसूलना है ये क्या कर रहे हैं कितना गलत हो रहा है मानकों को किस तरह रौंदा जा रहा है इससे इस प्रदुषण नियंत्रक विभाग को कोई मतलब नही है।
फिलहाल हम बात करेंगे पेपर मिल रोड स्थित स्टार पेपर मिल की जिससे भारी मात्रा में प्रदुषण क्षेत्र में फैल रहा है जिसकी बार बार शिकायत के बाद भी विभाग कार्यवाही के नाम पर केवल औपचारिकताओं को पूरा कर खानापूर्ति कर देता है। जिलाधिकारी महोदय व कमिश्नर महोदय ध्यान देने की कृपा करें सुबह के समय पेपर मिल क्षेत्र में जब स्कूली बच्चे सड़क पर निकलते हैं तो सांस लेना भी दुर्भर हो जाता है बारीक बारीक कण जो मिल की चिमनियों से धुंए के साथ बाहर निकलते हैं वह बच्चों की आँखों मे गिरते हैं जिससे कई लोगों को अपने आंखों का इलाज करवाना पड़ रहा है और यह आलम एक दिन का नही है महीने में 15 से 20 दिन यही चलता है। चिमनियों के धुएं के साथ यह बारिक काला कण आसपास के घरों की छत पर मौजूद मिलता है जिससे आम जन बहुत परेशान है लेकिन कार्यवाही कोई नही होती है क्योंकि विभाग पर चढ़ावा चढ़ता है और शासन प्रशासन के लोगों का यहाँ गेस्ट हाउस में आना जाना लगा ही रहता है जिस कारण इनके ऊपर पूरी मेहरबानी बनी हुई है।

RELATED ARTICLES
Jharkhand
light rain
28.1 ° C
28.1 °
28.1 °
73 %
2.1kmh
78 %
Mon
28 °
Tue
31 °
Wed
29 °
Thu
30 °
Fri
31 °

Most Popular