Homeदेश - विदेशचन्द्रशेखर आजाद की जयंती पर राज्य संग्रहालय में पुष्पांजलि एवं श्रद्धांजलि अर्पित

चन्द्रशेखर आजाद की जयंती पर राज्य संग्रहालय में पुष्पांजलि एवं श्रद्धांजलि अर्पित

संपादक महफूज़ अहमद


​लखनऊ। ​अमर शहीद चन्द्रशेखर आजाद की जयंती के पावन अवसर पर आज राज्य संग्रहालय, लखनऊ में संरक्षित उनके पावन अस्थि-कलश एवं चित्र पर श्रद्धापूर्वक पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी गई।

​डॉ. विनय कुमार सिंह, निदेशक, राज्य संग्रहालय, लखनऊ ने अमर शहीद चन्द्रशेखर आजाद के चित्र एवं उनके पावन अस्थि-कलश पर पुष्प अर्पित कर उनके योगदान का स्मरण करते हुए कहा कि अमर शहीद चन्द्रशेखर आजाद भारतीय स्वतंत्रता संग्राम के ऐसे महानायक थे, जिनका सम्पूर्ण जीवन राष्ट्र की स्वतंत्रता के लिए समर्पित रहा।

उनका अद्वितीय साहस, अटूट आत्मविश्वास, अनुशासन एवं मातृभूमि के प्रति समर्पण आज भी युवाओं के लिए प्रेरणा का अक्षय स्रोत है। उन्होंने कहा कि राज्य संग्रहालय, लखनऊ में संरक्षित उनका पावन अस्थि-कलश देश की अमूल्य धरोहर है, जो आने वाली पीढ़ियों को राष्ट्रप्रेम, त्याग और बलिदान की प्रेरणा प्रदान करता रहेगा।

​इस अवसर पर संग्रहालय के अधिकारियों एवं कर्मचारियों के साथ उपस्थित पूर्व सैनिकों ने भी पुष्पांजलि अर्पित करते हुए महान क्रांतिकारी के अदम्य साहस, देशभक्ति और सर्वोच्च बलिदान को नमन किया और राष्ट्र की एकता, अखण्डता एवं सांस्कृतिक विरासत के संरक्षण के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दोहराते हुए अमर शहीद चन्द्रशेखर आजाद के आदर्शों का अनुसरण करने का संकल्प लिया।

RELATED ARTICLES
Jharkhand
light rain
26.2 ° C
26.2 °
26.2 °
84 %
1.2kmh
100 %
Fri
26 °
Sat
32 °
Sun
31 °
Mon
32 °
Tue
32 °

Most Popular