Homeकारोबारजेसीबी–डंपर पकड़ा, फिर भी जारी खनन माफियाओं का खेल

जेसीबी–डंपर पकड़ा, फिर भी जारी खनन माफियाओं का खेल

M NEWS UP

ग्रामीण बोले, अवैध खनन से सड़कें बर्बाद

सुलतानपुर। कोतवाली देहात क्षेत्र में अवैध खनन का धंधा थमने का नाम नहीं ले रहा है। मंगलवार की रात खनन अधिकारी ने बिना नंबर की जेसीबी और डंपर पकड़े थे और कार्रवाई करते हुए उन्हें कोतवाली पुलिस के सुपुर्द किया गया था। लेकिन इस कार्रवाई का कोई असर दिखाई नहीं पड़ा।
बुधवार की रात होते ही देहात कोतवाली क्षेत्र के उत्तरी दिशा में नदी किनारे के गांवों में खनन माफिया फिर सक्रिय हो गए। सूत्रों के मुताबिक आधा दर्जन डंपर और जेसीबी लेकर खनन का खेल खुलेआम चलता रहा। सड़कों पर दौड़ते डंपरों का वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। स्थानीय ग्रामीणों ने बताया कि अवैध खनन से क्षेत्र की सड़कों की हालत बेहद खराब हो गई है। भारी डंपरों की आवाजाही से जगह-जगह सड़कें गड्ढों में तब्दील हो चुकी हैं। ग्रामीणों का कहना है कि इस पूरे मामले में केवल खनन विभाग ही नहीं, बल्कि लोक निर्माण विभाग और परिवहन विभाग को भी संज्ञान लेना चाहिए, क्योंकि सड़कों की मरम्मत और डंपरों की आवाजाही पर नियंत्रण उन्हीं की जिम्मेदारी है।

RELATED ARTICLES
Jharkhand
light rain
24.4 ° C
24.4 °
24.4 °
94 %
4.3kmh
97 %
Wed
28 °
Thu
30 °
Fri
31 °
Sat
33 °
Sun
29 °

Most Popular