Homeक्राइमप्लाट मालिक बनकर धोखाधड़ी से बेच दिया लाखो कीमती प्लाट

प्लाट मालिक बनकर धोखाधड़ी से बेच दिया लाखो कीमती प्लाट

एसपी आदेश के बाद भी पुलिस नही रोक रही अवैध निर्माण जारी

बाराबंकी कूटरचित अभिलेखों के सहारे लाखो कीमती एक प्लाट को भू माफिया गिरोह ने रजिस्ट्री करवा लिया पीड़ित ने पुलिस कप्तान को पत्र देकर देकर न्याय मांगा है। मामला थाना
मसौली थाना के कस्बा त्रिलोकपुर का है। यंहा के निवासी नसीम पुत्र खलील ने बाराबंकी पहुचकर एसपी को बताया कि उसके 3 भाइयो में 35 साल पूर्व बटवारा हुआ। हिस्से में मिली जमीन की बाउंड्री करवा कर वह कानपुर जाकर मेहनत मजदूरी करने लगा। त्रिलोकपुर आना जाना लगा रहता। 35 साल बीत जाने के बाद इस प्लांट पर सकील पुत्र जलील की बुरी नियत हो गयी और प्लान बनाकर थाना सफदरगंज के बेहटा निवासी अपने साले तजम्मुल पुत्र शब्बीर व त्रिलोकपुर निवासी अकबाल अंसारी पुत्र मुन्ना को गवाह बनाया और अपनी बहन सकीला पत्नी नबी अहमद शहावपुर को क्रेता बनाकर थाना व कस्बा जैदपुर निवासी अल्ताफ पुत्र निसार को 1 लाख रुपया देकर प्लाट की रजिस्ट्री करवा लिया। पीड़ित ने बताया कि 15 जनवरी 2025 को तहसील रामनगर में भू माफिया गिरोह पहुच कर गुपचुप तरीके से प्लाट लिखवा लिया।

चौकी इंचार्ज बोले हम कागज ही मानेगे
पीड़ित ने बताया कि पुस्तैनी जमीन के कोई कागजात नही होते 35 साल से जिस प्लाट पर हमारा कब्जा हो उसे फर्जी रजिस्ट्री करवा कर पुलिस उसे वैध कैसे मान रही है यह समझ नही आ रहा। पीड़ित का कहना है कि गांव के लोगो से बयान ले लिये जाए सच सामने जाएगा। उधर प्लाट लिखवाने वाले आरोपी का कहना है कि अब रजिस्ट्री हो गयी कोई कुछ नही कर सकता। इस बाबत चौकी इंचार्ज संजय यादव ने बताया कि जांच की जा रही है। यह पूछने पर की दौरान जांच रात में अवैध निर्माण क्यों हो रहा तो बताया कि आरोपी के पास रजिस्ट्री कागजात है। पीड़ित नसीम का कहना है कि अगर हमारे सातः नाइंसाफी हुई तो पुलिस कप्तान की चौखट पर जाकर धरने पर बैठ जायेगे।

जबरन निर्माण रोकने पर धारदार हथियार से हमला बालिका घायल
पुरानी बाउंड्री पर आनन फानन में नया निर्माण रोकने पहुचे पीड़ित के परिजनों को डंडों से दबंगो पीट डाला इस दौरान कन्नी से एक बालिका पर हमला कर घायल कर दिया। ग्रामीणों का कहना है जिज़ तरीके से जोर जबरदस्ती हो रही उससे मिलभगत साफ हो रहा है।

RELATED ARTICLES
Jharkhand
light rain
36.3 ° C
36.3 °
36.3 °
34 %
8.1kmh
63 %
Fri
35 °
Sat
42 °
Sun
39 °
Mon
42 °
Tue
42 °

Most Popular