Homeदेश - विदेशमोदी के जन्मदिन पर हवन के साथ की व्यापारियों ने की दीर्घायु...

मोदी के जन्मदिन पर हवन के साथ की व्यापारियों ने की दीर्घायु की कामना

,

सांसद डॉ. आनंद कुमार गोंड मुख्य अतिथि व नगर पालिका चेयरमैन प्रतिनिधि श्यामकरन टेकड़ीवाल रहे विशिष्ट अतिथि,

प्रमुख व्यापारी व गणमान्य व्यक्ति रहे मौजूद,

बहराइच। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस पर उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल के तत्वावधान में शहर के गुल्लाबीर मंदिर परिसर में हवन-पूजन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर व्यापारियों ने प्रधानमंत्री के स्वस्थ और दीर्घायु जीवन की कामना की तथा एक दूसरे को बधाई देकर पीएम के जन्मदिन की खुशियां बाटीं।

कार्यक्रम में सांसद डॉ. आनंद कुमार गोंड मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। सांसद ने कहा कि “प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत आज वैश्विक स्तर पर नई ऊँचाइयों को छू रहा है। व्यापारी वर्ग देश की अर्थव्यवस्था की रीढ़ है, आत्मनिर्भर भारत के संकल्प को पूरा करने में व्यापारियों का योगदान महत्वपूर्ण है। मोदी जी के मार्गदर्शन में आत्मनिर्भर भारत का संकल्प और सशक्त होगा। हम सब मिलकर उनके स्वस्थ व दीर्घायु जीवन की मंगलकामना करते हैं।”

कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि नगर पालिका चेयरमैन प्रतिनिधि श्याम करन टेकड़ीवाल रहे।
श्री टेकड़ीवाल ने कहा कि “मोदी जी ने देश के प्रत्येक वर्ग को आत्मसम्मान और नई दिशा दी है। आज का यह हवन न सिर्फ उनके दीर्घायु जीवन की प्रार्थना है बल्कि राष्ट्र निर्माण में व्यापारी समाज की आस्था और एकजुटता का प्रतीक भी है।”

व्यापार मंडल अध्यक्ष दीपक सोनी ‘दाऊजी’ तथा वरिष्ठ जिला उपाध्यक्ष मनीष मल्होत्रा ने मुख्य अतिथि, विशिष्ट अतिथि तथा अन्य गणमान्य व्यापारियों व आगंतुकों का आभार व्यक्त किया और कहा कि व्यापारी वर्ग सदैव राष्ट्रहित एवं समाजहित के कार्यों में योगदान देता रहेगा।

कार्यक्रम में व्यापार मंडल कार्यकारी अध्यक्ष कुलभूषण अरोरा, जिला कोषाध्यक्ष नवनीत अग्रवाल, नगर कोषाध्यक्ष सुमित खन्ना, जिला युवा महामंत्री पीयूष मातनहेलिया, नगर युवा अध्यक्ष अमन अग्रवाल, कोषाध्यक्ष विकास मातनहेलिया, व्यापारी सुशील भल्ला, कमल शेखर गुप्ता, रणविजय सिंह,सुनील बंसल, हरिश्चन्द्र गुप्त,सत्या रस्तोगी, संजय जायसवाल आदि व्यापारी तथा गणमान्य व्यक्ति मौजूद रहे।

RELATED ARTICLES
Jharkhand
light rain
28.8 ° C
28.8 °
28.8 °
75 %
4.3kmh
96 %
Fri
31 °
Sat
32 °
Sun
30 °
Mon
29 °
Tue
32 °

Most Popular