Homeप्रदेशनवनियुक्त प्रदेश कार्यालय प्रभारी कर्नल ब्रह्मपाल तोमर का हुआ भव्य स्वागत l

नवनियुक्त प्रदेश कार्यालय प्रभारी कर्नल ब्रह्मपाल तोमर का हुआ भव्य स्वागत l

नवनियुक्त प्रदेश कार्यालय प्रभारी कर्नल ब्रह्मपाल तोमर का हुआ भव्य स्वागत


लखनऊ। राष्ट्रीय लोकदल, उत्तर प्रदेश के प्रदेश मुख्यालय में प्रदेश अध्यक्ष ऐश्वर्य राज सिंह की अध्यक्षता में पूर्व सैनिक प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष एवं नवनियुक्त प्रदेश कार्यालय प्रभारी कर्नल ब्रह्मपाल तोमर के स्वागत में भव्य समारोह आयोजित किया गया। इस अवसर पर पार्टी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने ढोल-नगाड़ों के साथ उनका जोरदार स्वागत किया। कार्यकर्ताओं ने कर्नल ब्रह्मपाल तोमर को फूलमालाएं पहनाकर एवं अंगवस्त्र भेंटकर गर्मजोशी से अभिनंदन किया।

स्वागत समारोह से पूर्व कर्नल ब्रह्मपाल तोमर ने प्रदेश मुख्यालय परिसर में स्थापित किसान मसीहा, पूर्व प्रधानमंत्री एवं भारत रत्न चौधरी चरण सिंह की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें शत-शत नमन किया।

इस अवसर पर प्रदेश अध्यक्ष ऐश्वर्य राज सिंह ने कहा कि हम सभी का लक्ष्य राष्ट्रीय लोकदल के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं केंद्रीय मंत्री चौधरी जयंत सिंह के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश में पार्टी को और अधिक मजबूत एवं व्यापक बनाना है। उन्होंने कहा कि पार्टी को आगे बढ़ाने में समाज के प्रत्येक वर्ग की महत्वपूर्ण भूमिका है। इसलिए हम सभी को एकजुट होकर संगठन को मजबूत करना होगा तथा भारत रत्न चौधरी चरण सिंह जी की विचारधारा और उनके सिद्धांतों को जन-जन तक पहुंचाने का कार्य करना होगा।

उन्होंने नवनियुक्त प्रदेश कार्यालय प्रभारी कर्नल ब्रह्मपाल तोमर को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि उनके अनुभव और संगठनात्मक क्षमता से पार्टी को निश्चित रूप से लाभ मिलेगा।

केन्द्रीय संसदीय बोर्ड के सदस्य चंद्रबली यादव एवं कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष अनुपम मिश्रा ने कर्नल ब्रह्मपाल तोमर का स्वागत करते हुए कहा कि राष्ट्रीय लोकदल में उन्हें दी गई नई जिम्मेदारी संगठन को और अधिक प्रभावी एवं मजबूत बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है। उन्होंने कहा कि कर्नल ब्रह्मपाल तोमर का सैन्य एवं संगठनात्मक अनुभव पार्टी के लिए उपयोगी साबित होगा। उनके अनुभव और कार्यक्षमता का लाभ प्रदेश संगठन को मिलेगा तथा पार्टी के कार्यक्रमों एवं गतिविधियों को और अधिक गति मिलेगी। उन्होंने कहा कि कार्यकर्ताओं की एकजुटता और समर्पण के साथ राष्ट्रीय लोकदल को प्रदेश में नई मजबूती प्रदान की जाएगी।

कर्नल ब्रह्मपाल तोमर ने प्रदेश नेतृत्व एवं पार्टी के शीर्ष नेतृत्व का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उन्हें जो जिम्मेदारी सौंपी गई है, उसका निर्वहन वह पूरी निष्ठा, ईमानदारी और समर्पण के साथ करेंगे। उन्होंने कहा कि पार्टी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं से मिले सहयोग, आशीर्वाद एवं स्नेह से उनके अंदर नई ऊर्जा का संचार हुआ है। वह इस ऊर्जा के साथ राष्ट्रीय लोकदल को नई ऊंचाइयों तक ले जाने के लिए हर संभव प्रयास करेंगे।

इस अवसर पर उपस्थित नेतृत्व ने बस्ती से आए पूर्व सैनिकों कैप्टन दिनेश सिंह, सूबेदार उदय नारायण, सूबेदार मेजर ओमकार पांडे, फौजी मनोज यादव, फौजी संतोष पटेल व राशिद सैफी आदि को पार्टी का फटका पहनाकर प्राथमिक सदस्यता दिलाई।

कार्यक्रम का संचालन राष्ट्रीय लोकदल के अवध क्षेत्र के क्षेत्रीय अध्यक्ष चौधरी राम सिंह पटेल एवं विकास सिंह भैंसा ने संयुक्त रूप से किया। समारोह में पार्टी के एससी/एसटी प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष भगवती प्रसाद सूर्यवंशी,वरिष्ठ नेता रजनीकांत मिश्रा, प्रदेश कोषाध्यक्ष बी. एल. प्रेमी, प्रोफेशनल मंच के प्रदेश अध्यक्ष अम्बुज पटेल, श्रम प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष महेश पाल धनगर, रामवती तिवारी, प्रीति श्रीवास्तव, चंद्रकांत अवस्थी, सौदागर यादव, अशोक तिवारी, रामगोपाल चन्देल, कैप्टन कृष्णपाल सिंह, मेजर संदेश कुमार, पुनम चौधरी, हनी तोमर, लवकुश कुमार,एड० मतलूब,संजय दिवाकर, प्रतीक भ्रंगर, प्रदीप भ्रंगर, रविन्द्र प्रधान, दलीप चौधरी, सीएम डागर, शकील सैफी, धर्मपाल सिंह, पंडित हीरालाल लवाणीया, बलराम यादव आदि वरिष्ठ पदाधिकारी, विभिन्न प्रकोष्ठों के पदाधिकारी एवं बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं ने उन्हें शुभकामनाएं एवं बधाई दी।

RELATED ARTICLES
Jharkhand
overcast clouds
26 ° C
26 °
26 °
88 %
0.8kmh
88 %
Sun
32 °
Mon
29 °
Tue
28 °
Wed
29 °
Thu
25 °

Most Popular