संपादक महफूज़ अहमद
👉झमाझम बरसते पानी में दिव्यांगों ने गांधी प्रतिमा हजरतगंज में किया जोरदार प्रदर्शन
👉एक माह में सभी मांगों को पूरा करके शासन 18 सितंबर को देगा जबाव
लखनऊ। दिव्यांग महागठबंधन के तत्वाधान में उत्तर प्रदेश के समस्त दिव्यांग संगठनों ने आज गांधी प्रतिमा हजरतगंज में झमाझम बरसते पानी में जोरदार प्रदर्शन किया।
शासन से हुई समझौता वार्ता में पेंशन बढ़ाने नौकरियों में आरक्षण कोटा पूरा करने, चलन क्रिया के दिव्यांगों को सरकारी नौकरियों में अवसर देने के लिए श्रेणियां चिन्हांकित करने, दिव्यांग पेंशनरों को आयुष्मान, अन्त्योदय कार्ड की सुविधा देने, दिव्यांग सरकारी कर्मचारियों को उनके गृह जनपद या इच्छित जनपद में स्थानांतरण करने, पदोन्नति का लाभ देने सहित 26 सूत्रीय मांगों पर 6 घंटे लम्बी वार्ता के बाद सहमति बनी है। शासन 18 सितंबर को महागठबंधन के पदाधिकारी के साथ दोबारा बैठक करेगा और मांगों पर हुई कार्यवाही के संबन्ध में अवगत कराएगा। उसके बाद महागठबंधन के पदाधिकारियों ने आन्दोलन को स्थगित कर दिया।
इस आन्दोलन में महागठबंधन के महासचिव वीरेन्द्र कुमार, अध्यक्ष मनीष प्रसाद, कोषाध्यक्ष जितेन्द्र वर्मा, उपाध्यक्ष अजीत कुमार, मुकेश कुमार भारती, प्रवक्ता तन्मय श्रीवास्तव, बाबी गोला, डाक्टर सिद्दीकी, रितेश प्रजापति, दिनेश सिंह यादव, राहुल कुमार आदि शामिल थे।



