Homeप्रदेशसाहब शोपीस बना सामुदायिक शौचालय

साहब शोपीस बना सामुदायिक शौचालय

संपादक महफूज़ अहमद

तैनात कर्मचारी नदारद घर बैठे ले रहे वेतन

गौरीगंज अमेठी।लाखों की लागत से निर्मित सामुदायिक शौचालय महज शोपीस बनकर रह गया है तैनात कर्मचारी मौके से नदारद रहकर जिम्मेदारों के रहमोकरम पर घर बैठे ले रहे वेतन आला अफसर बेखबर।

जगदीशपुर विकास खंड के अंतर्गत स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र परिसर मे मौजूद ग्राम पंचायत जलालपुर तिवारी सामुदायिक शौचालय जिसमें आए दिन ताला झूलता रहता है उपचार के लिए आने वाले मरीज तीमारदार व ग्रामीण आदि लोग शौच के लिए जब सामुदायिक शौचालय के पास पहुंचते हैं तो उसमे ताला जडा देखकर इधर उधर भटकते रहते हैं मजबूर होकर कुछ लोग तो शाम के समय उसके इर्द गिर्द ही शौच कर लेते हैं जिससे फैलने वाली बदबू से आसपास के लोग संक्रमण बीमारी की चपेट मे आते रहते हैं बताते चलें कि तैनात कर्मचारी जिम्मेदारों के रहमों करम पर अपनी तनख्वाह लेकर जेब भरते रहते हैं स्थानीय लोगों की मानें तो सामुदायिक शौचालय बंद होने की शिकायत कई बार विकास खंड स्तर पर की गई परंतु मामला ज्यों का त्यों बना हुआ है। गौरतलब हो कि यदि आला अफसरों ने गौर ना किया तो तैनात कर्मचारी घर बैठे तनख्वाह लेकर सरकारी धन का बंदरबांट करते रहेंगे। इस संबंध मे जब जिला विकास अधिकारी से बात की गई तो उन्होंने अपना पल्ला झाडते हुए कहा कि डीपीआरओ से बात कर लीजिए।वहीं खंड विकास अधिकारी ने बताया कि जांच पडताल करने के उपरांत जल्द ही ममले का समाधान किया जाएगा।

RELATED ARTICLES
Jharkhand
overcast clouds
26 ° C
26 °
26 °
92 %
2.1kmh
100 %
Fri
26 °
Sat
32 °
Sun
31 °
Mon
27 °
Tue
32 °

Most Popular