HomeUncategorizedअंतिम अरदास में शामिल होकर अर्पित की श्रद्धांजलि

अंतिम अरदास में शामिल होकर अर्पित की श्रद्धांजलि

संपादक महफूज़ अहमद


लखनऊ | राजधानी में भाजपा के पूर्व नगर मंत्री, उत्तर प्रदेश पंजाबी एकेडमी के पूर्व सदस्य एवं पूर्व पार्षद स. लखविंदर पाल सिंह घई के युवा सुपुत्र स्व. बलदीप सिंह घई को गुरुद्वारा नाका हिंडोला में अंतिम अरदास में भावभीनी श्रद्धांजलि दी गई | राज्य मंत्री बलदेव सिंह औलख, विधान परिषद सदस्य मुकेश शर्मा, भाजपा के प्रदेश महामंत्री अभिजात मिश्रा सहित विभिन्न गुरु सिंह सभाओं, धार्मिक एवं सामाजिक संगठनों, पारिवारिक, सामाजिक एवं राजनीतिक लोगों ने गुरुद्वारा नाका हिंडोला पहुंचकर युवा स्व. बलदीप सिंह को श्रद्धा सुमन अर्पित कर भावभीनी श्रद्धांजलि दी |

इससे पूर्व गुरुद्वारा साहिब के हजूरी रागी भाई गुरमुख सिंह ने बैराग मय गुरुबाणी एवं हेड ग्रंथी ज्ञानी दलेर सिंह जोश ने कथा व्याख्यान द्वारा इस जीवन की वास्तविक सच्चाई के बारे में बताया एवं वाहेगुरु के नाम सिमरन को मुक्ति का मार्ग बताया | हेड ग्रंथी जी द्वारा गुरुचरणों में बिछड़ी रूह की शांति व परिवार को इस दुख की घड़ी में बल देने की अरदास की गई |

गुरुद्वारा साहिब में आयोजित अंतिम अरदास में लखनऊ गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के अध्यक्ष स. राजेन्द्र सिंह बग्गा, उत्तर प्रदेश पंजाबी एकेडमी के पूर्व उपाध्यक्ष स. इक़बाल सिंह, एवं विक्की छाबड़ा,गुरुद्वारा नाका हिंडोला अध्यक्ष डॉ. अमरजोत सिंह, गुरुद्वारा आलमबाग अध्यक्ष स. निर्मल सिंह, उत्तर प्रदेश अल्पसंख्यक आयोग के पूर्व सदस्य स. परविंदर सिंह, स.सरबजीत सिंह (पूर्व नामित पार्षद) , सिक्खी मेरी पहचान फाउंडेशन अध्यक्ष दिलप्रीत सिंह विर्क,पूर्व पार्षद राजू गाँधी, स. दलजीत सिंह बग्गा , सरबजीत सिंह, सुरेंदर सिंह बख्शी, सतीश अडवाणी, मानस बाहरी, अखिल ग्रोवर, मंजीत सिंह, रोमाना सिद्दीकी, खालसा इंटर कॉलेज प्रधानाचार्य स. विरेंद्र सिंह एवं शिक्षक स्टॉफ सहित भारी संख्या में धार्मिक, सामाजिक राजनीतिक लोगों एवं विभिन्न संगठनों एवं गुरु सिंह सभाओं के प्रतिनिधियों ने शामिल होकर स्व.बलदीप सिंह घई को श्रद्धा सुमन अर्पित कर भावभीनी श्रद्धांजलि दी एवं शोक संतप्त परिवार को सांत्वना दी |

दिवंगत के पिता स. लखविंदर पाल सिंह घई ने हाथ जोड़कर व गले मिलकर अश्रुपूर्ण मुद्रा में अंतिम अरदास में शामिल गणमान्य नागरिकों की शोक संवेदनायें स्वीकार की |

आपको बता दें कि युवा बलदीप सिंह घई का निधन विगत 16 अगस्त को हुआ था | उप मुख्यमंत्री बृजेश पाठक उसी दिन दिवंगत को श्रद्धांजलि अर्पित करने पंजाबी कॉलोनी स्थित उनके आवास पहुंचे थे |

RELATED ARTICLES
Jharkhand
light rain
27.6 ° C
27.6 °
27.6 °
84 %
1.5kmh
50 %
Fri
28 °
Sat
33 °
Sun
33 °
Mon
33 °
Tue
32 °

Most Popular